बसपा का पूर्व नेता चला रहा था सेक्स रैकेट, 1200 से 5000 तक का पैकेज

होटल में 1200 रुपए से लेकर 5000 रुपए तक के पैकेज में ग्राहकों को लड़कियां उपलब्ध कराईं जाती थी। इसमें एसी कमरे का किराया भी शामिल होता था।

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद जिले में एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। गाजियाबाद में पुराने बस अड्डे के पास एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट पर छापा मारकर पुलिस ने 6 लड़कियों समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। होटल बहुजन समाज पार्टी के एक पूर्व नेता का है।

6 लड़कियों समेत 13 गिरफ्तार

6 लड़कियों समेत 13 गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक पुलिस को पुराने बस अड्डे पर फ्लाईओवर के पास दीनागढ़ी में होटल रॉयल पैलेस के अंदर सेक्स रैकेट चलाए जाने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस टीम ने दोपहर 1 बजे होटल पर छापा मारा। पुलिस ने होटल के अंदर से 6 लड़कियों समेत 5 पुरुषों और 2 होटल कर्मचारियों को गिरफ्तार किया। जांच में खुलासा हुआ कि ये सभी लोग वेश्यावृत्ति के धंधे में लिप्त थे। पुलिस ने होटल को सील कर दिया है।

1200 रुपए से लेकर 5000 रुपए का पैकेज

1200 रुपए से लेकर 5000 रुपए का पैकेज

जांच में पता चला कि होटल का मालिक बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का पूर्व मंडल कॉर्डिनेटर कमल सिंह जाटव है। होटल का मालिक और मैनेजर छापे के बाद से ही फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि होटल में 1200 रुपए से लेकर 5000 रुपए तक के पैकेज में ग्राहकों को लड़कियां उपलब्ध कराईं जाती थी। इसमें एसी कमरे का किराया भी शामिल होता था। वेश्यावृत्ति के लिए गरीब लड़कियों को रुपयों का लालच देकर फंसाया जाता था।

दिल्ली से बुलंदशहर तक के ग्राहक

दिल्ली से बुलंदशहर तक के ग्राहक

गिरफ्तार किए गए सभी लोगों को पुलिस अपने साथ थाने लेकर गई। थाने में पूछताछ में पता चला कि गिरफ्तार की गईं लड़कियां और पुरुष पिलखुवा, दिल्ली और बुलंदशहर के रहने वाले हैं। इनमें से तीन लड़कियां अपने प्रेमी के साथ होटल में आईं थी, जबकि बाकी 3 लड़कियों को होटल संचालक ने ग्राहकों के लिए बुलाया था। पूछताछ में यह भी पता चला कि होटल में दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, हापुड़, मेरठ और बुलंदशहर तक के ग्राहक आते थे। ये भी पढ़ें- जयमाला से पहले दुल्हन ने दूल्हे में जो देखा उसके बाद शादी से कर दिया इनकार

पुलिस की नाक के नीचे सेक्स रैकेट

पुलिस की नाक के नीचे सेक्स रैकेट

पुलिस होटल मालिक और मैनेजर की तलाश में दबिश दे रही है। वहीं, होटल में सेक्स रैकेट को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। जिस होटल में सेक्स रैकेट चल रहा था, सिहानी गेट पुलिस थाने से उसकी दूरी चंद कदमों की है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि पुलिस की नाक के नीचे सेक्स रैकेट चल रहा था और पुलिस को इतने दिनों बाद खबर हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+