जयमाल से पहले दुल्हन ने दूल्हे में जो देखा उसके बाद शादी से कर दिया इनकार

उन्हें बस लड़की के परिजनों द्वारा ये पता चला कि लड़की ने दूल्हे को काला देखकर जयमाल से पहले ही रिजेक्ट कर दिया।

वाराणसी। बारात लेकर शादी करने गए एक दूल्हे को खाली हाथ ही वापस लौटना पड़ा। दरअसल जयमाल डालते समय दुल्हन को कुछ ऐसा दिख गया कि उसने शादी करने से इनकार कर दिया। दरअसल मामला चोलापुर गांव का है जहां रामसेवक के यहां उनकी बेटी की बारात सिंधोरा गांव से 18 मई की रात आई थी। लेकिन द्वार पूजा और खाने के बाद ही बारातियों-घरातियों को विदा कर दिया गया।

जयमाल से पहले ऐसा क्या देखा?

जयमाल से पहले ऐसा क्या देखा?

बारात बिना शादी के ही दूल्हे को वापस लेकर जानी पड़ी। दूल्हा बने मनोज ने बताया कि विवाद की वजह उन्हें खुद नहीं मालूम। उन्हें बस लड़की के परिजनों द्वारा ये पता चला कि लड़की ने दूल्हे को काला देखकर जयमाल से पहले ही रिजेक्ट कर दिया और शादी के लिए लड़की को दिए गए गहने भी वापस नहीं किए गए। पूरे मामले पर लड़की के परिजन बात करने से इनकार कर रहे है।

घंटों इंतजार करता रहा दूल्हा

घंटों इंतजार करता रहा दूल्हा

दूल्हे मनोज ने बताया की द्वार पूजा के बाद मुझे स्टेज पर अकेले दो घंटे उन लोगों ने बैठाए रखा। बारातियों को घर जाने को कह दिया गया और तो और हमारा जो भी खर्चा हुआ वो और नहीं दिया। यही नहीं दूल्हा मनोज ने बताया कि नवंबर में लड़की के परिजनों ने 1001 रुपए देकर शादी पक्की की थी। तब मुझे सांवला नहीं देखा क्या? मनोज ने बताया कि वो दिसंबर से ही अर्चना (बदला नाम) से फोन पर बातचीत करने लगा था। 17 तारीख की रात को भी दोनों ने फोन पर बात की, अर्चना ने पूछा भी था कि तैयारी कैसी चल रही है?

ग्रामीणों के मुताबिक 'ऑर्केस्ट्रा' थी वजह

ग्रामीणों के मुताबिक 'ऑर्केस्ट्रा' थी वजह

कुछ ग्रामीणों ने नाम न बताते हुए बताया की दोनों गांव की दूरी 10 किमी होगी। 19 तारीख को भी दोनों परिवार के लोग बाजार में दुकान पर बैठकर सामन-पैसा वापसी को लेकर पंचायत कर चुके हैं। शनिवार को भी लोग मिले और आपसी रजामंदी से सामन वापस करने की बात पर सुलह किया गया। वहीं चोलापुर एसओ विनय प्रकाश ने बताया की ऐसा कोई मामला उनके पास नहीं आया है। वहीं गांव में चर्चा रही कि बारातियों ने ऑर्केस्ट्रा की मांग पर हंगामा किया था। जिससे लड़की के परिजनों ने बारात लौटा दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+