पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश को दी बड़ी सौगात, 'पूर्वांचल एक्‍सप्रेसवे' का किया उद्घाटन

लखनऊ, 16 नवंबर। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (मंगलवार) राज्य के लोगों को 340 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्‍सप्रेसवे की सौगात दी। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में पीएम मोदी ने 'पूर्वांचल एक्‍सप्रेसवे' का उद्घाटन किया। एक्‍सप्रेसवे के शुभारंभ के लिए पीएम मोदी वायुसेना के सी-130जे सुपर हरक्यूलिस पर सवार होकर पहुंचे थे, उनका विमान एक्‍सप्रेसवे पर ही उतरा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी का स्वागत किया। इस बीच विपक्ष ने पीएम मोदी के कार्यकम पर निशाना साधते हुए कहा कि वहां लोगों की भीड़ जुटाने के लिए करीब 200 सरकारी बसों का रूट बदला गया।

Recommended Video

    Purvanchal Expressway Inauguration:PM Modi का Akhilesh Yadav पर तंज, जानें क्या बोले?|वनइंडिया हिंदी
    PM narendra modii inaugurated Purvanchal Expressway in Sultanpur uttar pradesh

    पूर्वांचल एक्‍सप्रेसवे का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'जहां जमीन थी, वहां अब एक्‍सप्रेसवे है। तीन साल पहले जब मैने इसका शिलान्याश किया तब नहीं सोचा था कि इस एक्‍सप्रेसवे पर मैं खुद विमान से उतरूंगा। ये एक्‍सप्रेसवे की मजबूत होती अर्थव्यवस्था का एक्‍सप्रेसवे है।' बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 बजकर 55 मिनट पर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का उद्घाटल कर दिया. इसके बाद एक फिल्म भी दिखाई गई। इससे पहले अपने संबोधन में सीएम योगी ने 'जय हिंद' और 'जय-जय श्रीराम' का नारा लगाया।

    यह भी पढ़ें: यूपी में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर गंभीर हुए सीएम योगी, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

    कई लोगों को था यूपी के सामर्थ्य पर संदेह
    उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने आगे कहा, 'आज इस पावन धरती को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सौगात मिली है जिसकी आप सभी बहुत दिन से इंतजार कर रहे थे। आप सभी को बहुत-बहुत बधाई। पूरी दुनिया में जिस किसी को भी उत्तर प्रदेश के सामर्थ्य पर, उत्तर प्रदेश के लोगों के सामर्थ्य पर जरा भी संदेह है वो आज सुल्तानपुर में आकर उत्तर प्रदेश का सामर्थ्य देख सकता है। 3-4 साल पहले जहां सिर्फ जमीन थी अब वहां से होकर इतना आधुनिक एक्सप्रेसवे गुजर रहा है।'

    इंजीनियरों के कौशल का अभिनंदन
    मंच से प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, ये एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश को तेज़ गति से बेहतर भविष्य की तरफ ले जाएगा। ये एक्सप्रेसवे यूपी की प्रगति का एक्सप्रेसवे है। ये एक्सप्रेसवे नए यूपी के निर्माण का एक्सप्रेसवे है। ये एक्सप्रेसवे यूपी की मजबूत होती अर्थव्यवस्था का एक्सप्रेसवे है। हमारे जिन किसान भाई-बहनों की भूमि इसमें लगी है, जिन श्रमिकों का पसीना इसमें लगा है, जिन इंजीनियरों का कौशल इसमें लगा है, उनका भी मैं बहुत-बहुत अभिनंदन करता हूं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+