यूपी में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर गंभीर हुए सीएम योगी, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

यूपी में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर गंभीर हुए सीएम योगी, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

लखनऊ, 16 नवंबर: बढ़ते वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद यूपी में उच्च स्तरीय बैठक की गई। बैठक सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को वायु प्रदूषण रोकने के रोकने के लिए निर्देश दिए। सीएम योगी ने एनसीआर में प्रदूषण को रोकने के लिए योजनाबद्ध प्रयासों की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि पराली न जलाने के लिए किसानों से संपर्क करें।

In a high level meeting on air pollution, CM Yogi Adityanath instructed officials

उच्च स्तरीय बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से कहा कि वो लोगों को निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने के लिए प्रोत्याहित करें। इसके साथ ही पराली न जलाने के लिए किसानों से संपर्क करें। जिससे कि इस बड़ी समस्या पर शीघ्र ही अंकुश लग सके। इतना ही नहीं, बैठक में सीएम योगी ने सभी जिलों में जिला कृषि अधिकारियों को किसानों के साथ लगातार सम्पर्क में रहने का भी निर्देश दिया है।

Recommended Video

    Delhi का AQI 'बेहद गंभीर', अगले तीन दिन तक सुधार की नहीं है उम्मीद | वनइंडिया हिंदी

    सीएम योगी ने बैठक में जीका वायरस को लेकर भी अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जीका वायरस से बीमार लोगों के परीक्षण, अनुरेखण और उपचार पर जोर दिया। बैठक में सीएम योगी को बताया गया कि प्रदेश में जीका वायरस सकारात्मकता दर में लगातार गिरावट आई है और पिछले 24 घंटों में कोई नया मामला सामने नहीं आया। कन्नौज और कानपुर जिलों की स्थिति में सुधार हुआ है।

    इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने कहा है कि कुछ जिलों में डेंगू परीक्षण के लिए पैथोलॉजी केंद्रों द्वारा मनमाने ढंग से वसूली की सूचना मिल रही है। इस पर अधिकारी ध्यान दें। वे ऐसे मामलों पर कड़ाई बरतें। हर किसी की एक समान दर पर जांच की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा है कि पैथोलॉजी सेंटर्स का औचक निरीक्षण भी किया जाए। मनमाने तरीके से वसूली या उत्पीड़न की शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+