'देशभर में जितने भी मोबाइल बनते हैं उनमें 55% का उत्पादन यूपी में', ट्रेड शो में क्या-क्या बोले PM मोदी?

PM Modi in UP International Trade Show 2025: भारत बदलते दौर में तेजी से आगे बढ़ रहा है और इस बदलाव की अगुवाई कर रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। गुरुवार को उन्होंने उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 का उद्घाटन किया और इस मौके पर आत्मनिर्भर भारत के विज़न पर ज़ोर दिया। पीएम मोदी ने कहा कि जब पूरी दुनिया अस्थिरता और चुनौतियों से जूझ रही है, ऐसे समय में भारत ने अवसर तलाशने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं।

उन्होंने साफ कहा कि जो देश अपनी ज़रूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर रहेंगे, वे खुद अपनी प्रगति से समझौता करेंगे। साथ ही उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के 'अंत्योदय' संदेश को याद कर इसे भारत की विकास यात्रा का आधार बताया। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के दौरान उन्होंने कहा कि आज जब पूरी दुनिया में अस्थिरता और बाधाओं का दौर चल रहा है, ऐसे समय में जो देश दूसरों पर निर्भर रहेंगे, वे अपनी ही प्रगति से समझौता करेंगे।

PM Modi

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मज़बूत कदम

पीएम मोदी ने कहा कि भारत अब ऐसी स्थिति में है जहां वह किसी दूसरे देश पर विकास के लिए निर्भर रहना स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि "डिसरप्शन हमें भटकाता नहीं, बल्कि नए अवसर देता है। भारत आत्मनिर्भरता के रास्ते पर आने वाले दशक की मज़बूत नींव रख रहा है।" ट्रेड शो के दौरान पीएम ने बताया कि देशभर में जितने भी मोबाइल बनते हैं उनमें 55% का उत्पादन उत्तर प्रदेश में किया जाता है।

प्रधानमंत्री ने यूपी की सराहना करते हुए कहा,"यहां की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता लगातार बढ़ रही है। देश में बनने वाले 55% मोबाइल फोन सिर्फ उत्तर प्रदेश में तैयार होते हैं, जो राज्य की मज़बूत औद्योगिक स्थिति को दर्शाता है।"

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर याद

प्रधानमंत्री ने इस मौके पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर याद किया। उन्होंने कहा कि उपाध्याय जी ने 'अंत्योदय' का संदेश दिया था। यानी विकास का लाभ उन तक पहुंचे जो समाज की आखिरी पंक्ति में खड़े हैं। पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत इसी संदेश को दुनिया के सामने पेश कर रहा है।

फिनटेक क्षेत्र में भारत का योगदान

पीएम मोदी ने कहा कि भारत का फिनटेक सेक्टर समावेशी विकास का बड़ा प्लेटफॉर्म बन गया है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि चाहे मॉल में खरीदारी करने वाला ग्राहक हो या फिर चाय बेचने वाला छोटा व्यापारी, आज हर कोई यूपीआई और आधार जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल कर रहा है। यह भारत की डिजिटल ताकत का सबूत है।
ये भी पढ़ें: मोदी सरकार ने बढ़ाया CDS जरनल अनिल चौहान का कार्यकाल, कितने लंबे समय तक का मिला एक्सटेंशन?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+