मोदी सरकार ने बढ़ाया CDS जरनल अनिल चौहान का कार्यकाल, कितने लंबे समय तक का मिला एक्सटेंशन?

CDS Anil Chauhan tenure extended: जनरल अनिल चौहान का कार्यकाल 30 मई, 2026 तक बढ़ा दिया गया है। वह सितंबर 2022 में जनरल बिपिन रावत के बाद यह पद संभालने वाले दूसरे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) हैं। उन्हें 28 सितंबर, 2022 को सीडीएस नियुक्त किया गया था।

केंद्र सरकार ने बुधवार को जनरल अनिल चौहान के कार्यकाल को 30 मई, 2026 तक बढ़ाने का निर्णय लिया। रक्षा मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, सरकार ने 30 मई तक या अगले आदेश तक के विस्तार को मंजूरी दी है।

CDS Anil Chauhan tenure extended

रक्षा मंत्रालय के बयान में कहा गया है, "मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने 24 सितंबर, 2025 को जनरल अनिल चौहान को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के रूप में सेवा विस्तार को मंजूरी दी है। वह भारत सरकार के सैन्य मामलों के विभाग में सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे, यह विस्तार 30 मई, 2026 तक या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।"

1981 में भारतीय सेना में हुई थी कमीशनिंग

जनरल अनिल चौहान ने 1981 में भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त किया था और उनका एक विशिष्ट तथा शानदार करियर रहा है, जिसमें उन्होंने कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां संभाली हैं। उन्होंने कोलकाता में संयुक्त कमांडर्स सम्मेलन 2025 में भी संबोधित किया था।

अपनी असाधारण सेवाओं के लिए जनरल चौहान को परम विशिष्ट सेवा मेडल, उत्तम युद्ध सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, सेना मेडल और विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+