यूपी: काशी में लगे पोस्टर, 'गुजरातियों से बैर नहीं, अल्पेश ठाकोर तेरी खैर नहीं'
वाराणसी। गुजरात में मजदूरों के हो रहे पलायन के बाद कांग्रेस नेता अल्पेश ठाकोर का भड़काऊ वीडियो सामने आने के बाद एक तरफ सुशील मोदी राहुल गांधी से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर भाजपा को बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता अल्पेश ठाकुर के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में उन्हें नवरात्रि पर दशानन रावण बनाते हुए पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में एक तरफ गुजरात के सीएम विजय रुपाणी की तस्वीर है। पोस्टर पर लिखा है कि 'गुजरातियों से बैर नहीं, अल्पेश ठाकोर तेरी खैर नहीं'।

पोस्टर लगाने वाले श्रीपति ने बताया कि नवरात्रि के समय कांग्रेस के विधायक अल्पेश ठाकोर और उनके समर्थकों ने जिस तरीके से बिहार और उत्तर भारत के रहने वालों पर हमला कराया है, ये सरकार को बदनाम करने की साजिश है। ऐसे में इस बार दशहरा पर सीएम विजय रुपाणी रावण रूपी अल्पेश के मुक्ति दिला कर देश को एक अच्छा संदेश देंगे।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्यों ने कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकुर का विरोध करते हुए वाराणसी के तहसील, कचहरी, अर्दली बाजार, शिवपुर, कैण्ट सहित कई इलाकों में पोस्टर लगाए गए हैं। शहर में अलग अलग रूट पर चले वाले पैसेंजर गाड़ियों पर भी अपलेश ठाकोर के रावण रूपी पोस्टर को लगाया। बता दें कि कल बिहार और उत्तर भारतीय के समर्थन में एकता मंच ने पीएम मोदी को लेकर एक पोस्टर जारी किया था जिसमे उन्हें गुजरात जाने की बात कही गई थी।
ये भी पढ़ें-इलाहाबाद पहुंची सोनिया गांधी ने की आनंद भवन की सैर, राहुल गांधी शाम को पहुंचेंगे












Click it and Unblock the Notifications