इलाहाबाद पहुंची सोनिया गांधी ने की आनंद भवन की सैर, राहुल गांधी शाम को पहुंचेंगे
इलाहाबाद। यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी एक दिवसीय दौरे पर इलाहाबाद पहुंच गई हैं। जहां वो सोनिया गांधी कमला नेहरू ट्रस्ट की बैठक में शामिल होंगी। साथ ही ये कयास भी लगाए जा रहे हैं कि वो रायबरेली के हरचंदपुर पहुंचकर ट्रेन दुर्घटना स्थल का भी दौरा करेंगी। सोनिया कमला नेहरू अस्पताल में कैंसर वार्ड और एस्केलेटर का लोकार्पण करेंगे। राजस्थान में होने के कारण राहुल गांधी देर शाम इलाहाबाद पहुंचेंगे। राहुल व सोनिया के स्वागत के लिए आनंद भवन को बखूबी सजाया गया है। साथ ही कमला नेहरू अस्पताल की भी साज सज्जा की गई है। दोनों कांग्रेसी नेता रात 9:00 बजे तक इलाहाबाद में रहेंगे। इसके बाद वह चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली लौट जाएंगे।

बमरौली हवाई अड्डे पर सोनिया के विमान ने 9:30 बजे लैंड किया। इसके बाद वे वहां से स्वराज भवन के लिए रवाना हुईं। सोनिया का आनंद भवन भ्रमण करने का भी कार्यक्रम है। इसके बाद वे शाम को 5 बजे कमला नेहरू अस्पताल जाएंगी।

ऐसे में कांग्रेस इलाहाबाद परिक्षेत्र में अपनी वापसी के लिए लगातार काम कर रही है । पिछले साल भी गांधी परिवार ने यहां पर रात निवास किया था और इलाहाबाद में कांग्रेस की ताकत बढ़ाने पर चर्चा हुई थी। उसी क्रम में एक बार फिर से अब राहुल गांधी और सोनिया गांधी का इलाहाबाद पहुंचना राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वैसे भी पिछले कुछ समय से इलाहाबाद में कांग्रेस की स्थिति ठीक नहीं रही है और यहां पर मौजूद नेता भी आपसी कलह से जूझ रहे हैं, जिससे दिन प्रतिदिन कांग्रेस कमजोर होती जा रही है। ऐसे में सही रणनीतिक दिशा में काम करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष स्थानीय नेताओं को ज्ञान दे सकते हैं।

क्या है कार्यक्रम
इलाहाबाद पहुंचने के बाद सोनिया गांधी सीधे स्वराज भवन गेस्ट हाउस पहुंचेंगी ।वहां आधा घंटा विश्राम करने के बाद आनंद भवन के लिए रवाना होंगी। करीब ढाई घंटे आनंद भवन में रहेंगी और आनंद भवन के निरीक्षण के बाद वह स्वराज अतिथिगृह वापस चली जाएगी । इसके बाद शाम 5:00 बजे कमला नेहरू मेमोरियल अस्पताल पहुंचेंगी । वहां परिसर में स्थापित कैंसर वार्ड के अलावा एस्केलेटर अन्य चिकित्सा उपकरणों का लोकार्पण करेंगे । इसी दौरान ट्रस्ट की बैठक होगी जिसमें वह हिस्सा लेंगी । प्रोटोकॉल के मुताबिक इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए राहुल गांधी भी आ जाएंगे, 9:00 बजे राहुल व सोनिया वापस दिल्ली जाएंगे।
ये भी पढ़ें- बीमार मां को किराए के ठेले पर लादकर बेटी पहुंची राशन लेने, फिर भी खाली हाथा लौटा परिवार












Click it and Unblock the Notifications