चांद दिखने के बाद अदा हुई ईद की नमाज, लोगों ने मांगी अमन-चैन की दुआ

वाराणसी। ईद के त्यौहार की खुशियों को मुस्लिम बंधुओं ने नमाज के बाद एक दुसरे को मुबारक बाद के साथ शुरू किया। शनिवार की अल सुबह नए कपड़ों में ईद गाहा पहुंचे और सभी छोटे बड़े, बूढ़े जवान सभी ने ईद उल फितर की नमाज अदा करके एक दुसरे को इस त्यौहार की मुबारक बाद दी। बच्चों ने भी नमाज में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। ईद की नमाज अदा करके सभी ने देश में खुशहाली और अमन चैन की दुआ मांगी।

people celebrating peacful eid in Varanasi

छोटे बच्चे से लेकर बूढ़े तक रहे शामिल
चांद के दीदार के साथ ही शुरू हुई ईद के मुबारक बाद का सिलसिला देश में दिखा। ईद की नमाज अदा करके सभी ने देश में खुशहाली और अमन चैन की दुआ मांगी। नमाज़ में हर बंदा अल्लाह की राह में प्रत समर्पण और इबादत का इज़हार करता दिखा। ऐसे में साल भर में ईद की नमाज़ अदा करने का अपना अलग ही महत्व है ईद की विशेष नमाज़ के लिए वाराणसी के इबादतगाहों में खासी रौनक और भीड़ रही। वाराणसी में भी इस मौके पर लाखों नमाजियों ने विशेष नमाज़ पढ़ी और अल्ला ताला को याद किया। सभी लोगों ने मुल्क की खुशहाली और अमन-चैन के लिए परवरदिगार से दुआ मांगी।

people celebrating peacful eid in Varanasi

सड़क पर अदा हुई ईद की नमाज
ईद के मौके पर सबसे ज्यादा भीड़ वाराणसी की विद्यापीठ रोड पर ईदगाह में देखने को मिली। जहां ईदगाह में जगह कम होने के बाद अल्लाह की रहमत में हाथ उठाने वाले मुस्लिम भाइयों ने विद्यापीठ रोड पर ही ईद की नमाज अदा की। कहा जाता है कि आज के दिन अल्लाह को याद करने पर अल्लाह की रहमत बनी रहती है और पूरे साल उनके घर में खुशियां ही खुशियां बनी रहती है।

ये भी पढ़ें- प्रतापगढ़ के अखिलेश से शादी कर तबस्सुम बनी निशा, ससुराल में आज मना रही है ईद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+