एकतरफा प्यार में पागल शख्स ने किया छात्रा पर वार, कांच मारकर किया घायल

लखीमपुर खीरी। यूपी के लखीमपुर खीरी में आज छेड़छाड़ का विरोध करने पर सिरफिरे आशिक ने दिन दहाड़े छात्रा पर हमला कर दिया। उस वक्त छात्रा अपनी फ्रेंड के घर जा रही थी तभी रास्ते मे दुकान पर बैठे सिरफिरे आशिक ने छात्रा पर कांच से हमला कर घायल कर दिया। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी खदेड़ दिया। घायल छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

One sided lover attacked on girl in lakhimpur

Also Read- VIDEO: रास्ते में आती-जाती लड़कियों को छेड़ता था मनचला, मुंह काला कर हुई जूते-चप्पलों से पिटाई
दरअसल, घटना गोला थाना क्षेत्र की है। जहां छात्रा पर हुए प्राणघातक हमले के मामले में पीडित छात्रा के चाचा शिवसिंह यादव पुत्र इतवारीलाल निवासी पश्चिमी दिक्षिताना मिल बाईपास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसकी भतीजी शनिवार को सुबह साढे़ दस बजे अपनी सहेली के घर प्रोजेक्ट फाइल लेने के लिए जा रही थी। उसी समय अंशु दीक्षित पुत्र ताराचंद दीक्षित निवासी मुहल्ला जहानपुर मोहम्मदी बाईपास पर एक चूड़ी की दुकान पर बैठा था। जैसे ही उनकी भतीजी उधर से गुजरी उसी समय आरोपी युवक ने उनकी भतीजी से जोर जबरदस्ती व छेड़खानी करते हुए दुकान के अंदर खीचने लगा।

जिस पर उसने शोर मचाकर चिल्लाने का प्रयास करने पर बौखलाए सिरफिरा युवक हमलावर हो गया और चूडी की दुकान पर रखे काउंटर का शीशा तोडकर नुकीले शीशे से जान से मारने की नियत से उनकी भतीजी पर प्राणघातक हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह से लहूलुहान हो गई। जनता के ललकारने पर आरोपी हमलावर मौके से फरार हो गया। वहीं इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिशे दी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+