VIDEO: रास्ते में आती-जाती लड़कियों को छेड़ता था मनचला, मुंह काला कर हुई जूते-चप्पलों से पिटाई

बरेली। स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को भीड़ ने ऐसा सबक सिखाया है कि शायद अब वह ज़िन्दगी भर किसी लड़की की तरफ गलत निगाहों से नही देखेगा। भीड़ ने शोहदे को रंगे हाथों पकड़ कर पहले जमकर पीटा और फिर मुंह काला कर दो किलोमीटर तक बाजार में घुमाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। जिसके बाद देर रात समझौता हो गया और आरोपी को पुलिस ने छोड़ दिया।

public beat the man for teasing girls in Bareilly

दरअसल बरेली के थाना नबाबगंज कस्बे में कई दिनों से मोटर साइकिल की दुकान पर काम करने वाला मिस्त्री राह से गुजरती लड़कियों के साथ अश्लील हरकतें करता था और फब्तियाँ कसता था। इनमें कस्बे के एक व्यापारी की बेटी भी थी जो कक्षा 12 वीं की छात्रा है। शोहदे की इस हरकत से वह काफी परेशान थी कल था।

आज स्कूल से घर वापस जाते समय फिर शोहदे ने अपनो गंदी हरकतें शुरू कर दी तो उसने शोर मचाया मौके पर भीड़ जुट गई। भीड़ ने पहले उसको पकड़ लिया फिर जमकर पिटाई की। बाद में उसे बाजार में मुँह काला कर घुमाया गया। मौके पर पहुँची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया, हालांकि देर रात परिजनों से आरोपी का समझौता हो गया और पुलिस ने उसको छोड़ दिया ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+