योगी के मंत्री ने मारा छापा, सरकारी आफिस में पलंग लगा आराम फरमाते मिले अधिकारी

सरकारी ऑफिस में पलंग लगा पाए जाने का ये अनोखा मामला कानपुर का है। औचक निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री ने इस मामले की जांच करा संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कदम उठाने का आदेश दिया है।

कानपुर। यूपी के कानपुर में एक सरकारी विभाग में जब मंत्री साहब औचक निरिक्षण करने पहुंचे तो वहां उन्होंने जो देखा उससे सबकी आंखे फटी की फटी रह गई। मामला कानपुर के काकादेव में में करोड़ो की लागत से बने रामगंगा कमाण्ड कार्यालय का है। आम लोगों की परेशानियों को दूर करने के लिए बने इस आफिस में मंत्री उपेंद्र तिवारी औचक निरीक्षण करने पहुंचे तो वहां उन्होंने देखा कि आधे से ज्यादा कर्मचारी कार्यालय ही नहीं आए हैं। कमरों में साहब बहादुर मौजूद नहीं है लेकिन सरकारी बिजली से एसी और बत्ती गुलजार है।

योगी के मंत्री ने मारा छापा, सरकारी आफिस में पलंग लगा आराम फरमाते मिले अधिकारी

औचक निरीक्षण के दौरान जो सबसे हैरान करने वाली बात सामने आई वो थी साहबों के कमरे में आरामतलबी के लिए पड़ा 4x6 का पलंग। आफिस में पलंग देख मंत्री साहब भी हैरान रह गए। मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि आफिस में बेड का होना आफिस के साथ-साथ विभाग की गरिमा के खिलाफ है। इस मामले की जांच करा संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाए जाएगें, साथ ही अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया है। ये भी पढ़ें- यूपी: गुंडा टैक्स न देने पर चायवाले को दरोगा ने पीटा, VIDEO

बता दें कि कुर्सी संभालते ही प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने सरकारी कर्मचारियों को काम में युद्ध स्तर से जुट जाने निर्देश दिया था और ये भी कहा था "न सोऊंगा न सोने दूंगा" लेकिन अधिकारी है कि आफिस में ही बेड लगाकर सो जा रहे हैं। ये भी पढ़ें- मंत्री जी के निरीक्षण पर बिगड़ी स्वास्थ्य विभाग की तबियत, डॉक्टर समेत चार लोग निलंबित

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+