यूपी: गुंडा टैक्स न देने पर चायवाले को दरोगा ने पीटा, VIDEO
कानपुर में सड़क किनारे चाय बेचनेवाले से दरोगा वसूली करने पहुंचा और पैसे मांगे। जब उसने नहीं दिया तो उसे बेरहमी से पीटा।
कानपुर। सूबे में योगी सरकार कानून-व्यवस्था में सुधार के लिए तमाम प्रयास कर रही है लेकिन पुलिस है कि सुधरने का नाम नही ले रही है। कानपुर में पुलिस सड़क किनारे सामान बेचने वालों से गुण्डा टैक्स वसूल रही है।

कर्नलगंज थाने के चुन्नीगंज चौकी इन्चार्ज राकेश बहादुर ने चाय बेचने वाले एक युवक से चार हजार रुपए मेन्टेनेन्स के नाम पर मांगे। देने से मना करने पर दरोगा ने राकेश ने युवक को लाठी और फट्टे से बेरहमी से पीटा।

पुलिस की बेरहम पिटाई के निशान पीडित के पूरे शरीर पर छप गए। चाय बेचकर परिवार का गुजारा करने वाला अपने साथ हुई ज्यादती की दास्तां सुनाने थाने पहुंचा तो वहां भी उसे पीटने वाला दरोगा ही मिला। जिसके बाद वह शरीर पर पिटाई के निशान दिखाने एसपी वेस्ट के पास पहुंचा तो उनको भी पीड़ित से मिलने का समय नहीं मिला।
वही जब इस मामले में कर्नलगंज डिप्टी एसपी अभय नारायण राय से बात की गयी तो उनका जवाब था कि दो लोगो में आपस में मारपीट हुयी है, दरोगा ने नहीं मारा।












Click it and Unblock the Notifications