Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

खूंखार आतंकियों के स्लीपिंग माड्यूल का अड्डा बना कानपुर, निशाने पर रेलवे

हाल में नोट बंदी के बाद से कानपुर के आसपास हुए रेल हादसों की जांच में एक बार फिर आईएसआईएस एजेंटों व आतंकी साजिशों का सुराग मिला है।

कानपुर। उत्तर प्रदेश की राजधानी में आतंकी सैफुल के एनकाउंटर सहित आधा दर्जन जनपदों में मंगलवार को एटीएस की कार्रवाई के बाद कानपुर की जो तस्वीर निकलकर सामने आई है, उससे साफ हो गया है कि जनपद स्लीपिंग माड्यूल का गढ़ बन चुका है। कानपुर से ISIS के दो संदिग्धों को पकड़ा गया है। जिनसे गहन पूछतांछ की जा रही है। सूत्रों की माने तो दोनों से शहर के साथ-साथ यूपी में फैले पूरे आतंकी संगठन ISIS के नेटवर्क से जुड़े एक दर्जन आंतकियों के नाम सामने आए हैं। जिनकी धरपकड़ के लिए एटीएस सहित जनपदों की पुलिस से संपर्क साधते हुए उनकी कुंडली खंगालना शुरू कर दिया गया है।

खूंखार आतंकियों के स्लीपिंग माड्यूल का अड्डा बना कानपुर, निशाने पर रेलवे

शहर में खुफिया रिपोर्ट के आधार पर पहले से कई आईएसआईएस एजेंट व संदिग्धों को पकड़ा गया है। हाल में नोट बंदी के बाद से कानपुर के आसपास हुए रेल हादसों की जांच में एक बार फिर आईएसआईएस एजेंटों व आतंकी साजिशों का सुराग मिला है। जिसके बाद जांच में जुटी एटीएस की टीम ने मंगलवार को एक साथ यूपी के कई जनपदों में कार्रवाई की। कार्रवाई का सबसे बड़ा आपरेशन प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज में देखने को मिला। जहां कानपुर का रहने वाला युवक आईएसआईएस संगठन का सक्रिय आंतकी निकला और उसे 11 घंटे की कार्रवाई के बाद टीम ने मार गिराया।

लखनऊ में कार्रवाई के दौरान ही कानपुर, इटावा, रायबरेली, अलीगढ़ सहित आधा दर्जन जनपदों में संदिग्धों की धरपकड़ के लिए छापा मारा गया। जिसमें कानपुर से दो सगे भाईयों को आंतकी साजिश रचने में गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही इटावा से भी एक आंतकी को पकड़ा गया है। कानपुर में पकड़े गए सगे भाईयों फैसल व इमरान से एटीएस व पुलिस की ज्वाइंट टीम ने देर रात कल्याणपुर की इंद्रा नगर चौकी में गहनता से पूछताछ की। यहीं नहीं इमरान की पत्नी को भी हिरासत में लेकर सख्ती से पूछतांछ की गई। इसे भी जरुर पढ़ें- क्या है ISIS का खुरासान मॉड्यूल, जिसके तार लखनऊ में सैफुल्ला से जुड़े हैं

सूत्रों की माने तो तीनों से पूछतांछ में कानपुर में चल रहे स्लीपिंग माड्यूल के नेटवर्क का खुलासा हुआ है। कानपुर में स्लीपिंग माड्यूल के खुलासे के बाद एटीएस सहित कई जांच एजेंसियां सक्रिय हो गई है और पूरे नेटवर्क को खंगालते हुए उसका तोड़ निकाले में जुट गई है।

कानपुर- खूंखार आतंकियों के स्लीपिंग माड्यूल का नया अड्डा

निशाने पर रेलवे

इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आंतकियों ने अपने टारगेट में भारतीय रेलवे को लिया है। इस बात की पुष्टि पकड़े गए फैसल व इमरान से पूछताछ में हुई है। यहीं नहीं लखनऊ में मारे गए आतंकी के कब्जे से मिला रेलवे का नक्शा भी इस बात को पुष्ट कर रहा है। इस बात के सामने आने पर एटीएस की टीम से साफ कर दिया है कि बीते कुछ माह में कानपुर के आसपास हुई ट्रेन दुर्घटनाओं में आंतकी साजिश का हाथ था।

अगला टारगेट थे बैंक

कानपुर में पकड़े गए सगे भाईयों के कब्जे से बैंकों के नक्शे व डीटेल मिली है। इससे माना जा रहा है कि अगला टारगेट बैंक हो सकते थे। नक्शों को लेकर एटीएस के साथ आर्मी इंटेलीजेंस के द्वारा गहनता से पूछतांछ की गई। जिसमें यह बात सामने निकलकर आ रही है। सूत्रों की माने को कानपुर में स्थित रिजर्व बैंक भी आंतकी निशाने में हो सकता है। हालांकि की इसको लेकर अभी तथ्य सामने नहीं आए हैं।

फरार की तलाश तेज

कर्नलगंज के रहमानी मार्केट स्थित टेलीकॉम दुकानदार की तलाश में पुलिस के साथ खुफिया की टीमों ने दबिश तेज कर दी है। दुकानदार परिजनों सहित फरार है। दुकान के बहार पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया गया है। बुधवार दिनभर मार्केट के पास पुलिस सादी वर्दी में भी घूमती रही। इसको लेकर दुकानदार अजहर को भागने वाले साथी दुकानदारों ने कार्रवाई का डर सता रहा है। पुलिस की सख्ती को देखते हुए मार्केट में ज्यादातर दुकानें बंद रही।

एडीजी लॉ एंड आर्डर कर रहे मानीटरिंग

हालांकि की पुलिस व खुफिया के माने तो फरार लोगों की जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है। पूरे मामले में जल्द ही अफसर खुलासा करने की बात कह रहे है। यह बात भी सामने आई हैं कि पूरे प्रकरण में पकड़े गए संदिग्धों की साजिश का पर्दा लखनऊ में एडीजी लॉ एंड आर्डर द्वारा किया जाएगा। क्योंकि पूरे मामले की मानीटरिंग वह खुद कर रहे है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+