फैजाबाद कैंट का नाम बदलकर होगा अयोध्या कैंट, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी मंजूरी

लखनऊ, अक्टूबर 04। उत्तर प्रदेश के फैजाबाद कैंट को जल्द ही अयोध्या के नाम से जाना जाएगा। नाम बदलने की तैयारी सरकार ने पूरी कर ली है। मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नाम बदले जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। फैजाबाद कैंट को अब अयोध्या कैंट के नाम से जाना जाएगा। आपको बता दें कि रेलवे ने नाम बदलने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा था।

Faizabad cannt

2018 में फैजाबाद हुआ था अयोध्या

बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने फैजाबाद जिले का नाम बदलकर अयोध्या किया था। योगी सरकार ने नवंबर 2018 में फैजाबाद जिले का नाम बदलने और जिले के प्रशासनिक मुख्यालय को अयोध्या शहर में शिफ्ट करने को मंजूरी दी थी। फैजाबाद के अलावा योगी सरकार इलाहाबाद जिले को भी प्रयागराज कर दिया था। यहां भी इलाहाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर प्रयागराज रेलवे स्टेशन कर दिया गया था।

फैजाबाद जिले का नाम अयोध्या होने के बाद यहां के सांसद लल्लू सिंह ने पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रेल मंत्री और सीएम योगी को खत लिखकर अनुरोध किया था कि फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम भी बदला जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+