बीजेपी MLA की गुंडई का ऑडियो वायरल, सीओ से बोला तुम्हारा दिमाग खराब है क्‍या!

दरअसल, एक दलित को खमरिया गांव में तथाकथित सपा के लोगों ने उसकी मां और पत्नी के साथ अभद्रता और मारपीट की गई।

हरदोई। यूपी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद पार्टी के ब्रांड फेस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी नेताओं से विनम्रता की बात कही थी। लेकिन उनके ही नवनिर्वाचित विधायक उनकी बात को गलत साबित करने पर अड़ गए हैं। ताजा मामला हरदोई से सामने आया है। यहां एक पीड़ित के पक्ष में सवायजपुर विधानसभा के बीजेपी विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रानू का शाहाबाद पुलिस क्षेत्राधिकारी अरविंद वर्मा को फोन पर धमकी देते हुए ऑडियो रिकॉडिंग वायरल हो गया है।

बीजेपी MLA की गुंडई का ऑडियो वायरल, सीओ से बोला तुम्हारा दिमाग खराब है क्‍या!

आपको बता दें कि माधवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रानू गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बेहद करीबी माने जाते हैं। दरअसल, एक दलित को खमरिया गांव में तथाकथित सपा के लोगों ने उसकी मां और पत्नी के साथ अभद्रता और मारपीट की गई। 100 नंबर पर फोन करने पर पहुंचे पुलिसकर्मी पीड़ित को ही थाने में बंद कर दिए। जिसपर भाजपा विधायक ने सीओ को फोन कर मामले की जानकारी दे रहे थे। तस्‍वीरों में देखें नशे में टल्‍ली दारोगा जी कैसे मना रहे हैं महिला संग रंगरलियां

विधायक और सीओ के बीच बात उस समय बिगड़ गई जब सीओ ने कहा कि डॉयल 100 मेरे अंडर में नहीं आता है। इस पर नाराज विधायक ने सीओ को धमकाना शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारी को धमकी देने के आरोप के बारे में पूछे जाने पर विधायक ने कहा कि उन्होंने अफसर से विनम्रता से बात की थी, मगर उन्होंने गैरजिम्मेदाराना तरीके से बात की।

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अरविन्द वर्मा सट्टा खिलवाने और नशीले पदार्थों की तस्करी जैसे गैर-कानूनी काम कराते हैं, लिहाजा उन्होंने उनसे इन सभी मामले की जांच करवाकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है।

सुनिए पूरा ऑडियो क्लिप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+