तस्वीरों में देखें नशे में टल्ली दारोगा जी कैसे मना रहे हैं महिला संग रंगरलियां
लखनऊ। यूपी में आये दिन कोई न कोई ऐसी घटना जरूर सामने आती है जब पुलिसकर्मियों की करतूत से खाकी की धज्जियां उड़ी हों। एक ऐसा ही मामला लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर सामने आया है।

हरदोई से लखनऊ विधानसभा पर ड्यूटी के लिए आए दारोगा साहब चारबाग फुट-ओवर ब्रिज पर महिला के साथ रंगरलियां करते दिखे। इतना ही नहीं दारोगा साहब फुल टल्ली थे और उन्हें जरा भी ख्याल नहीं था कि वो वर्दी में हैं।
जिसने भी दारोगा साहब को इस हालत में देखा दंग रह गया। नशे में धुत दारोगा साहब महिला की बाहों में बाहें डाल कभी वेट मशीन पर उसका वजन करवा रहे थे तो भी अपना पूरा वजनउसके उपर ही डाल दे रहे थे।

वीडियो और तस्वीरें वायरल होने के बाद दारोगा को सस्पेंड कर दिया गया है। दारोगा का नाम हरिशंकर है जो हरदोई कोतवाली में तैनात थे।
क्या है पूरा मामला?
मामला मंगलवार का है। हरिशंकर सिंह को हरदोई से लखनऊ विधानसभा ड्यूटी में भेजा गया था। विधानसभा से कुछ ही दूरी पर चारबाग रेलवे स्टेशन है। ड्यूटी समय से पहले खत्म कर हरिशंकर ने शराब पी और फिर रंगीन मूड में चारबाग पहुंच गए।

चारबाग फुट-ओवरब्रिज पर उनकी मुलाकात एक महिला से हुई और फिर उन्होंने वर्दी की मर्यादा को ताक पर रख दिया। वो महिला की कमर में हाथ डालकर घूूमते रहे और अश्लील हरकत करते रहे।
लखनऊ में रह चुकी थी हरिशंकर की तैनाती
हरिशंकर 2007 बैच के दारोगा है। इससे पहले वो लखनऊ में भी तैनात रह चुके हैं। वह जीआरपी लखनऊ में सिपाही और दीवान के अलावा नाका, सआदतगंज, इंदिरानगर थानों पर वर्ष 2010 से 2016 तक सेवा तैनात रहे। इस बीच दो बार निलंबत और लाईनहाजिर भी हो चुके हैं।
VIDEO: नोएडा में एक लड़की पहले करती है दोस्ती फिर ऐसी जगह ले जाकर मिटाती है तन्हाई

बदनाम है यह फुट-ओवर ब्रिज
स्थानीय लोगों की मानें तो चारबाग फुट-ओवरब्रिज पर जिस्मफरोशी का धंधा तेजी से फल-फूल रहा है। शाम होते ही धंधा करने वाली महिलाएं यहां एकत्र हो जाती हैं।

पैदल निकलने वाले लोगों को खासा परेशानी का सामना करना पडता है।












Click it and Unblock the Notifications