NCW ने लखीमपुर खीरी केस में लिया स्वत: संज्ञान, DGP को लिखा खत
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक महिला की साड़ी उतारने की कोशिश करने के मामले में 6 पुलिस वाले सस्पेंड किए गए। इनमें एक सीओ, दो इंस्पेक्टर और तीन सब-इंस्पेक्टर शामिल हैं। लखीमपुर-पसगवां में हुए महिला के चीरहरण मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस ने चार टीमें लगाई हैं। उसकी धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने घटना का स्वत: संज्ञान लिया है। एनसीडब्लू की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने और पुरुषों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए लिखा है। डीजीपी को आयोग के पत्र के बाद, दो लोगों को गिरफ्तार किया गया और छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
नामांकन के आखिरी दिन यूपी के कई जिलों में हुई था बवाल
ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन यूपी के कई जिलों में बवाल हुआ था। नामांकन से पहले सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट और पत्थरबाजी हुई। लखीमपुर खीरी में भी भाजपा-सपा समर्थक आपस में भिड़ गए। यहां महिला प्रस्ताव से बदसलूकी भी की गई। महिला से बदसलूकी खबर ने तूल पकड़ लिया। मामला शासन तक पहुंचा तो सीओ और इंस्पेक्टर पर गाज गिर गई।












Click it and Unblock the Notifications