Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

6 मासूम बच्चों को छोड़ प्रेमी संग भागी मां, भीख मांगने को मजबूर बच्चे

इतना ही नहीं मां ने अपनी 18 बीघे जमीन भी प्रेमी के नाम कर दी जिसके चलते उसके बच्चों को आज दूसरों के सामने हाथ फैलाना पड़ रहा है।

शाहजहांपुर। कहते हैं बच्चों की अच्छी परवरिश के लिए मां दुनिया तक छोड़ सकती है लेकिन यूपी के शाहजहांपुर जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां मां ने प्रेमी के लिए अपने 6 बच्चों को छोड़ दिया। इतना ही नहीं मां ने अपनी 18 बीघे जमीन भी प्रेमी के नाम कर दी जिसके चलते उसके बच्चों को आज दूसरों के सामने हाथ फैलाना पड़ रहा है। अब ये बच्चे अनाथों की तरह अपनी जिंदगी गुजारने को मजबूर है। न तो इन बच्चो के पास रहने के लिए घर है न खेती करने के लिए जमीन आलम ये है कि सबसे बड़ा बेटा 18 साल का हो गया है, अब वही अपने छोटे भाई बहनों का पेट पाल रहा है या यूं कहें कि छोटे भाई बहनों के लिए मां और बाप बनकर दोनो रिश्तों का फर्ज अदा कर रहा है।

पुलिस के पैर छू मां से मिलाने की गुहार कर रहे बच्चे

पुलिस के पैर छू मां से मिलाने की गुहार कर रहे बच्चे

मामला शाहजहांपुर जिले में आने वाले मदनापुर थाना क्षेत्र के राजपूतपुर चिति गांव की है। यहां के रहने वाले राम औतार की शादी 20 साल पहले रोशनी देवी से हुई थी। राम औतार के 6 बच्चे है। जिनमें 18 साल का बड़ा बेटा सूरज पाल, मोहित 15, पिंकू 12, जीतू 10, यशनी 8 और सबसे छोटी बेटी 5 साल की है। राम औतार खेती करके अपने परिवार का पेट पालता था। लेकिन बीमारी के चलते तीन साल पहले उसकी मौत हो गई। राम औतार के मरने समय उसके सभी बच्चे नाबालिग थे। इसलिए उसने अपनी 18 बीघा जमीन अपनी पत्नी के नाम कर दी थी जिससे की उसकी मौत के बाद पत्नी और बच्चे अपनी जमीन पर खेती करें। लेकिन पति के मौत के बाद पत्नी रोशनी देवी का पास के ही गांव का रहने वाला युवक अवेशवर सिंह से प्रेम प्रसंग हो गया। पति की मौत के बाद युवक का महिला के घर आना शुरू हो गया और धीरे-धीरे ये एक दूसरे से प्यार करने लगे। एक दिन महिला अपने 6 मासूमों को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। साथ ही महिला ने उसके पति द्वारा नाम की गई 18 बीघा जमीन भी अपने प्रेमी के नाम कर दी। हालांकि कुछ दिन तक बच्चों ने अपनी मां की तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। ये भी पढ़ें- मेरठ: ASP की पत्नी का आरोप, वर्दी की धौंस दिखा पति करता है शारिरिक शोषण

चाचा के घर रहने को मजबूर बच्चे

चाचा के घर रहने को मजबूर बच्चे

बड़े बेटे सूरजपाल ने बताया कि उसके पिता की बीमारी के चलते तीन साल पहले मौत हो गई थी। उसके बाद उसकी मां को एक युवक ने बहला फुसलाकर उसके साथ प्रेम प्रसंग शुरू कर दिया। उसके बाद दोनों ने शादी कर ली और गांव से कहीं चले गये। उसके पिता ने 18 बीघा जमीन उसकी मां के नाम कर दी थी। क्योंकि उस वक्त वह नाबालिग था। लेकिन बालिग होने से पहले उसकी मां ने दूसरे युवक से शादी कर ली जो उसकी उम्र से कम था। शादी के बाद वह उसकी मां युवक के घर रहने लगी। जबकि 6 बच्चो की तरफ एक बार भी मुड़कर नही देखा। अब हमारे पास रहने के लिए न तो घर है और न ही पिता की दी हुई खेती क्योंकि शादी के बाद मां ने जिससे दूसरी शादी और खेत भी उसी के नाम कर दी। अब हम अपने चाचा के घर रहते है। ये भी पढ़ें- छत पर सोई थी साली, जीजा ने कर दिया रेप

मां ने ही मिलने से कर दिया इनकार

मां ने ही मिलने से कर दिया इनकार

सूरजपाल ने बताया कि उसके पिता ने खेती हम लोगो के लिए बनाई थी ताकि उसके बाद हमे किसी के आगे हाथ न फैलाना पड़े लेकिन उसकी मां ही उसे दर दर की ठोकरें खाने को छोड़ गई। उसकी सबसे छोटी बहन 5 साल की है। वह और उसका 15 साल का छोटा भाई मेहनत मजदूरी करते है। ताकि उसके छोटे भाई बहन भूखें न रहे। सूरज का कहना है कि जब उसके काफी तलाशने के बाद अवेशवर सिंह के घर का पता चला तो वह उसके घर अपनी मां से मिलने गया तो उस वक्त उसकी मां ने ही आने से इंकार कर दिया। लेकिन कुछ दिन के बाद वह फिर से उसके घर गया तो वहां उसकी मां नही मिली। उसने जब अवेशवर सिंह से पूछा मां के बारे मे पूछा तो उसने कहा का उसकी मां उसे छोड़कर कहीं चली गई है। इसके बाद बच्चे पुलिस के पास गए। घटना के बारे मे बताया। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद आज सभी लोग एसपी से मिले और अपनी मां से मिलाने की गुहार लगाई ओर साथ ही उसकी जमीन वापस दिलाने की भी फरियाद लगाई। ये भी पढ़ें- 'मैं चाचा के बच्चे की मां बनने वाली हूं, उनके प्यार में दुनिया छोड़ सकती हूं'

मां और प्रेमी के खिलाफ होगी कार्रवाई

मां और प्रेमी के खिलाफ होगी कार्रवाई

एसपी सिटी कमल किशोर के अनुसार आज उनके पास 6 बच्चे आए है। जो काफी छोटे है। बच्चो ने बताया कि उसकी मां को एक युवक ने बहला फुसलाकर शादी कर ली है और मां के नाम साढे़ 18 बीघा जमीन दूसरे पति ने अपने नाम कर ली। अब ये बच्चे वर्तमान में अपने ताऊ के पास रहे रहे हैं। प्रकरण अभी मेरे संज्ञान मे आया है। हमने अभी मदनापुर एसओ से बात भी की है। एप्लीकेशन पर हमने इनडोज किया हुआ है जांच होगी जो भी सत्यता सामने आएगी एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+