मेरठ: ASP की पत्नी का आरोप, वर्दी की धौंस दिखा पति करता है शारीरिक शोषण
महिला ने बताया कि शादी के कुछ दिन बाद तक तो ठीक था लेकिन फिर उसके बाद वो मारपीट करने लगे। मारपीट जब बर्दाश्त से बाहर हो गया तो मैंने पुलिस से शिकायत की लेकिन पुलिस ने दबाव में कोई कार्रवाई नहीं की।
मेरठ। यूपी के मेरठ जिले के एडीजी ऑफिस में उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब जिले में एएसपी(ASP) पद पर तैनात पुलिस अधिकारी के खिलाफ उनकी ही पत्नी शिकायत दर्ज कराने पहुंच गई। पत्नी ने आरोप लगाया कि उनके पति उनका शारीरिक शोषण और मारपीट करते हैं।

तीन साल पहले दोनों में तलाक हो चुका है
बता दें कि महेश अत्रि मेरठ में डायल 100 पुलिस टीम में एएसपी के पद पर तैनात हैं। महेश अत्रि की शादी तनुश्री से हुई थी लेकिन तीन साल पहले इन दोनों के बीच तलाक हो गया था। मंगलवार दोपहर को अचानक तनुश्री एडीजी आफिस पहुंची और अपने पूर्व पति के उपर आरोपों की झड़ी लगा दी। तनुश्री ने एएसपी महेश अत्रि पर शारीरिक शोषण और मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। ये भी पढ़ें- पहले बाप ने किया बलात्कार फिर दादी ने गला दबाकर की हत्या

पति के दबाव में पुलिस नहीं करती कार्रवाई

धोखे से कराए तलाक के कागज पर साइन
तनुश्री ने आरोप लगाया कि तीन साल पहले महेश अत्रि ने धोखे से तलाक के कागज पर उनके हस्ताक्षर करवा लिए जिसके बाद से वह लगातार उनके खिलाफ पुलिस अफसरों से न्याय की गुहार लगाई लेकिन महेश की ऊंची पकड़ के चलते उनपर कोई कार्यवाई नहीं हुई | महिला ने यह भी बताया कि उनकी और महेश की शादी वर्ष 2002 में हुई थी उस समय महेश अंडर ट्रेनिंग सीओ के रूप में मुरादाबाद जनपद में तैनात थे | फिलहाल महेश अत्रि महिला द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार बता रहे हैं। ये भी पढ़ें- 'मैं चाचा के बच्चे की मां बनने वाली हूं, उनके प्यार में दुनिया छोड़ सकती हूं'












Click it and Unblock the Notifications