आदमखोर कुत्ते ने 25 लोगों को पहुंचाया अस्पताल, बाहर से लगवाने पड़ रहे रेबीज इंजेक्शन
रामपुर। यूपी के रामपुर में एक आवारा कुत्ते ने जमकर आतंक मचा दिया। मात्र कुछ घंटों में ही एक आवारा कुत्ते ने दो दर्जन से अधिक लोगों को काट कर घायल कर दिया। कुत्ते के काटने से 26 लोग जिला अस्पताल में भर्ती हैं। एक के बाद एक लोग जब जिला अस्पताल पहुंचे तो वहां हड़कंप मच गया।नगर मजिस्ट्रेट ओ पी तिवारी ने दावा किया है कि आवारा कुत्ते को पकड़ लिया गया है।

लगभग 2 किमी क्षेत्र में एक के बाद एक इस खूंखार कुत्ते के शिकार बने लोग जिला अस्पताल पहुंचे तो वहां उन्हें अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ा। रेबीज का इंजेक्शन जिला अस्पताल में न दिए जाने की बात कहते हुए लोगों ने बताया कि उन्हें बाहर से इंजेक्शन लगवाने पड़े। बता दें कि चिकित्सकों का कहना है कि कुत्ता काटने के 24 घंटे के अंदर एंटी रेबीज का इंजेक्शन लेना अनिवार्य होता है।

भारी अव्यवस्थाओं के बीच हंगामे जैसे हालात बनने लगी तो जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कुत्ता पकड़ लिए जाने का दावा करते हुए लोगों को समझाया और हालात पर काबू किया।
ये भी पढ़ें- Video: पीएम मोदी की बड़ी योजना में सामने आई धांधली, रंगेहाथ पकड़ा गया अधिकारी












Click it and Unblock the Notifications