Video: पीएम मोदी की बड़ी योजना में सामने आई धांधली, रंगेहाथ पकड़ा गया अधिकारी

मुरादाबाद। करप्शन फ्री इंडिया बनाने की लाख कोशिशों के बाद भी सरकारी विभागों में रिश्वत लेने का मामला थम नहीं रहा। देश के प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही शहरी आवासीय योजना को आवास विकास के अधिकारी द्वारा पलीता लगाया जा रहा है। शहरी गरीबों को मिलने वाले इन मकानों के आवंटन में किस कदर धांधली चल रही है, इसकी बानगी उस समय सामने आई जब एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने संपत्ति अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

anti corruption team arrested a person for awaas yojna bribe in moradabad

दरअसल यूपी के मुरादाबाद में आवास विकास के संपत्ति अधिकारी को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बीस हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। दरअसल निर्देश चौधरी नाम की महिला द्वारा ऑन लाइन आवास विकास की योजना में आवेदन किया गया था। जिसमें नियमानुसार पच्चीस हजार रुपये भी जमा करा दिए गए थे। विभाग में चल रही रिश्वतखोरी के चलते आवास विकास के अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा आवेदकों को कई महीनों से परेशान किया जा रहा है। जब आवेदक महिला ने पूरे मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि सुभाष चन्द्र मौर्य नाम के अधिकारी मकान दिलवाने के नाम पर पहले तो पचास हजार की रिश्वत मांगी और फिर बीस हजार रुपए मांगे गए।

anti corruption team arrested a person for awaas yojna bribe in moradabad

अधिकारी ने महिला से कहा था कि अब मकानों की संख्या बढ़ गई है। अब जो भी लेना चाहें उससे पचास हजार रुपए लिए जाएंगे। महिला ने इसकी सूचना एंटी करप्शन ब्यूरो में दी तो कई घंटे इंतजार करने के बाद सम्पत्ति अधिकारी सुभाष चन्द्र मौर्य को टीम ने बीस हजार रुपये लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। टीम आरोपी सम्पत्ति अधिकारी को अपने साथ लेकर मझोला थाने पहुंची और फिर पूछताछ करते हुए आगे की कार्यवाई में जुट गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+