बुद्ध की मूर्ति तोड़कर फैला दी अंबेडकर मूर्ति टूटने की अफवाह, तनाव का माहौल
मिर्जापुर। दलित आंदोलन के बाद पड़ने वाली अंबेडकर जयंती पर इस बार बवाल के चलते प्रदेश को हाई अलर्ट पर रखा गया था। मूर्तियों की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। अंबेडकर जयंती पर शनिवार को बुद्ध की मूर्ति टूटी होने पर उसे अंबेडकर की मूर्ति तोड़ने की अफवाह को फैलाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामला मिर्जापुर के पटेहरा स्थित पहाड़ी क्षेत्र के अजातपुर गांव का है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई मूर्ति
डा. भीम राव अंबेडकर की जयंती पर सोशल मीडिया पर एक टूटी मूर्ति वायरल होने लगी। इसमें लोगों ने अंबेडकर मूर्ति तोड़े जाने की बात कही पर मूर्ति को देखने से अंबेडकर के बजाय बुद्ध की लग रही थी। मूर्ति के एक हाथ में कटोरा और दूसरा हाथ आशीर्वाद की मुद्रा में था।
पूर्व के विवाद को देखते हुए पहुंची पुलिस
दो वर्ष पूर्व पटेहरा क्षेत्र में अंबेडकर की मूर्ति तोड़े जाने पर जमकर बवाल हुआ था। इस बार मूर्ति टूटने के अफवाह पर पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने मूर्ति तोड़े जाने पर आक्रोश जताया। पुलिस ने आश्वासन दिया। बताया कि मूर्ति बुद्ध की है। मामले की जांच की जाएगी मूर्ति को किसने तोड़ा। मूर्ति तोड़ने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
ये बी पढे़ं- इस समाज के लोगों ने कुल देवता पर शराब की जगह कोल्ड्रिंक चढ़ाने का लिया फैसला












Click it and Unblock the Notifications