इस समाज के लोगों ने कुल देवता पर शराब की जगह कोल्ड ड्रिंक चढ़ाने का लिया फैसला
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में नट समाज ने बड़ा फैसला लिया है। पूरे समाज ने शराब के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है। इस समाज ने फैसला किया है कि अब कोई शराब नहीं पिएगा। वे अब कुल देवता को वह शराब की जगह सॉफ्ट ड्रिंक चढ़ाएंगे।

उत्तर प्रदेश सरकार नई आबकारी नीति से आम आदमी तक शराब को पहुंचाने पर तुली हुई है, लेकिने बरेली के नट समाज ने शराब को हाथ भी न लगाने का फैसला कर लिया है। शेरगढ़ कस्बे से सिर्फ एक किलोमीटर दूर मानपुर पूर्वी गांव में नट बिरादरी रहती है। इस बिरादरी में मर्दों के साथ महिलाएं भी कांधे से कांधा मिलाकर काम करती हैं। महिलाएं अपनी आमदनी से जहां घर चलाती हैं तो वहीं पुरुष शराब पीकर टल्ली रहते हैं। वह आए दिन मारपीट भी करते हैं।

समाज की महिलाएं पुरुषों में शराब की लत के कारण परेशान रहती थीं। महिलाओं ने उन्हें समझाने की कोशिश की, मगर वे नहीं माने। आखिर एक दिन महिलाओं ने शराब के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बुजुर्गों ने भी उनका साथ दिया और एक बैठक बुलाई गई। जिसमें महिलाओं और बजुर्गों के साथ ही नौजवानों को भी शामिल किया गया। बैठक में सभी ने सामूहिक रूप से फैसला लिया कि अब से कोई भी शराब नहीं पिएगा। नियम तोड़ने वाले पर पांच सौ रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। शराब के खिलाफ महिलाओं ने रैली भी निकाली।
ये भी पढ़ें- शामली: ये छोरियां भी नहीं हैं छोरों से कम, एक झटके में चटा देती हैं 'दुश्मन' को धूल












Click it and Unblock the Notifications