अपने मा​लिक की सेवा में 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहता है ये बंदर, दुकान पर ग्राहकों की लगी रहती है भीड़

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के डबल फाटक इलाके में एक बंदर अपनी वफादारी की वजह से चर्चा में आ गया है। 'बम्बों' नामके इस बंदर की वजह से उसके मालिक की दुकान पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है। यह बंदर अपने मालिक की सेवा में 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहता है। वह सामान बेचने में सुबह से लेकर रात तक न सिर्फ सेल कराता है, बल्कि मालिक के और भी कई काम आसान बना देता है।

meet Bambo, a Monkey become friend of shopkeeper in moradabad

संवादसूत्रों के अनुसार, यह बंदर एक साल पहले स्थानीय निवासी प्रदीप की दुकान पर आया था और प्रदीप ने उसको कुछ खाने के लिए कुछ दे दिया था। तबसे बंदर उसकी दुकान पर रोज आने लगा। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती हो गई। इसके बाद वह बंदर प्रदीप के परिवार के करीब हो गया। वह उसकी बेटी के साथ भी खेलने लगा।

अब इस बंदर को देखने के लिए दुकान पर ग्राहक बड़ी संख्या में पहुंचते हैं, लेकिन वह किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है। प्रदीप कहते हैं कि 'बम्बों' के आने से उनके जीवन में ऐसा अहसास होता है कि जैसे वो परिवार का ही एक हिस्सा है।

ये भी पढ़ें: कुछ रुपयों की बहस पर क्लासरूम में ही स्टूडेंट के पेट में साथी ने घोंपा चाकू, पीड़ित को टीचरों ने कराया रेफर; आरोपी बाउंड्रीवाल कूदकर भाग गया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+