क्लासरूम में ही स्टूडेंट के पेट में साथी ने घोंपा चाकू, नाजुक हालत में टीचरों ने कराया रेफर

सुल्तानपुर। शिक्षा के मंदिर में विद-यूनिफॉर्म पहुंचे एक स्टूडेंट का ड्रेस छुट्टी के समय खून से रंगीन हो उठा। स्टूडेंट का ये हश्र किए जाने के पीछे मामला कुछ बड़ा नहीं था, बल्कि बल्कि थोड़े से लेनदेन का था। उस लेन-देन को लेकर साथी ने इस स्टूडेंट को तब तक पीटा, जब तक कि ये बेदम नहीं हो गया। अंतत: स्कूल प्रशासन को पता चला तो वो आनन-फानन में उसे डिस्ट्रिक्ट हास्पिटल लेकर आए, लेकिन यहां हालत नाजुक देख डाक्टरों नें उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

Sultanpur Crime and Law

सुल्तानपुर में ही हुई ये हिंसा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला जयसिंहपुर कोतवाली अंतर्गत सेमरी बाज़ार में बने राज मांटेसरी इंटर कालेज का है। यहां के स्टूडेंट अभिषेक सिंह (17) पुत्र अनिल सिंह निवासी लहगराय कोटवा,थाना हैदरगंज जिला फैजाबाद जो कि क्लास 12 का स्टूडेंट है, रुपये के लेनदेन के में आज क्लास रूम में ही वो अपने सहपाठी छात्र राज सिंह (17) पुत्र देवमन सिंह निवासी धुंधु से भिड़ गया। बातचीत में ही अभिषेक ने राज सिंह के पेट में चाकू मार दिया और स्कूल की बाउंड्रीवाल कूद कर भाग गया। हादसे में राज गम्भीर रूप से घायल हो गया। प्रिंसिपल अनिल कुमार सिंह व क्लास के कुछ अन्य बच्चे घायल छात्र को स्कूल की गाड़ी से सुल्तानपुर जिला अस्पताल ले गए जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

दो दिन पहले भी हुआ था झगड़ा
इ्रस बावत कालेज के मैनेजर कमलाकांत सिंह ने बताया कि घायल बच्चे व दूसरे बच्चे में लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था, दो दिन पहले दोनों घरों के गार्जियंस को बुलाकर समझा बुझाकर मामला शांत कर दिया गया था। वही, मामला आज फिर तूल पकड़ गया। चौकी इंचार्ज सेमरी राम राज ने कालेज पहुँचकर प्रबंधक से मामले के विषय में जानकारी ली, कालेज के दिनेश सिंह ने कोतवाली जयसिंहपुर में अभिषेक सिंह के खिलाफ स्कूल में साथी छात्र को चाकू मारने की तहरीर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+