मेरठ हत्याकांड: कैसे मुस्कान ने प्रेमी साहिल को मनाया पति सौरभ के मर्डर के लिए? सामने आ गया बातचीत का रिकॉर्ड

Meerut Saurabh Rajput Death: मेरठ सौरभ राजपूत हत्याकांड को लेकर जैसे-जैसे दावे और खुलासे हो रहे हैं, उसको जानने के बाद लोग हैरान हैं। सौरभ राजपूत की हत्या करने वाली मुस्कान रस्तोगी (Muskan Rastogi) और उसका प्रेमी साहिल शुक्ला (Sahil Shukla) का अब चैट रिकॉर्ड सामने आया है। इस चैट को पढ़ने के बाद ये समझा जा सकता है कि कैसे मुस्कान रस्तोगी ने साहिल शुक्ला को यकीन दिलाया कि वो उसकी 'मरी हुई मां' है।

मुस्कान ने साहिल को यकीन दिला दिया था कि वो उसकी मृत मां से बात करता है। मुस्कान ने अपने स्नैपचैट अकाउंट से उसकी (साहिल) मृत मां बनकर कई मैसेज भेजती थी। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक चैट में से एक में मुस्कान ने अपने बॉयफ्रेंड से कहा कि '' "शक्ति तुम्हारी रक्षा करेगी।" उसने साहिल को एक "गुड़िया", "बहू" के बारे में भी बताया। "गुड़िया", "बहू" जैसे शब्दों का इस्तेमाल वो खुद के लिए कर रही थी।

Meerut Saurabh Rajput Death

मुस्कान साहिल से 3 स्नैपचैट अकाउंट का इस्तेमाल कर करती थी बात

मुस्कान रस्तोगी ने अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या की साजिश में शामिल होने के लिए अपने प्रेमी साहिल शुक्ला को मनाने के लिए तीन स्नैपचैट अकाउंट का इस्तेमाल किया। एक अकाउंट से वह साहिल शुक्ला से इस तरह से बात करती थी कि उसे लगता था कि उसकी मृत मां उससे बात कर रही है। दूसरी अपनी मां के नाम से और तीसरी तीसरी अपने भाई के नाम से।

मुस्कान अपनी आईडी से साहिल से चैट करती थी, वो भी मां बनकर...। चैट में मुस्कान कहती थी, ''तेरी (साहिल) मां अवतरित हो गई है, वो मुझसे बात करती है।''

मुस्कान द्वारा भेज गए मैसेज में लिखा था, ''आपकी बहू गुजर गई है। वह अब परिवार का हिस्सा है। मैं बहुत खुश हूं। अब हमारी बहू को कोई नहीं हरा सकता। उसे (सौरभ को) मुस्कान के हाथों मरना तय है।"

वहीं, भाई और अपनी मां की फर्जी आईडी से साहिल ये कहती थी कि ''देखो, मेरे घरवाले भी इस रिश्ते के लिए तैयार हैं।''

Take a Poll

मुस्कान का साहिल को भेजा गया मैसेज...कुछ इस प्रकार था...

मुस्कान का पहला मैसेज...

''राजा बच्चे हमें क्षमा कर दे, हम नहीं आएंगे, तुझसे कुछ कहने, अब जो भी होगा हो जाएगा बच्चे, तुझे कुछ नहीं होने देगी शक्ति, शक्ति अपना शरीर त्याग देगी, तुझे कुछ भी नहीं होने देगी... बच्चे सब बिगड़ गया है, बच्चे तू गुड़िया का ख्याल रखियो, बच्चे अब मैं नहीं आऊंगी, राजा बच्चे, बच्चे...।''

मुस्कान का दूसरा मैसेज...

''राजा, पास हो गई तेरी बहू...बन गई हमारे परिवार का हिस्सा...बहुत खुश हो गए बेटी से, हमारे पित्र का आशीर्वाद मिल गया...बन गई ब्राह्मण, अब कोई नहीं हरा पाएगा मेरी बहू को...उसका वध मुस्कान के हाथों लिखा है।''

मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने कैसे उतारा सौरभ को मौत के घाट?

मुस्कान रस्तोगी (27) और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला (27) दोनों को 18 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद 29 वर्षीय सौरभ राजपूत का शव धूल, सीमेंट और पानी से भरे ड्रम में जमा हुआ मिला।

मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने कथित तौर पर सौरभ राजपूत को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर 4 मार्च 2025 को उसकी हत्या कर दी थी। हत्या से कुछ दिनों पहले ही सौरभ लंदन से लौटा था। सौरभ अमेरिकी शिपिंग कंपनी में मर्चेंट नेवी में काम करता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+