'उसे ड्रग्स के साथ-साथ एक और नशा था', अब साहिल शुक्ला के परिवार का बड़ा खुलासा, बताया क्यों हुआ सौरभ का कत्ल?
Meerut Murder Case: मेरठ के हत्याकांड में एक के बाद एक कई खुलासे हो रहे हैं। पूर्व मर्चेंट नेवी ऑफिसर सौरभ राजपूत की हत्या के आरोप में पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसका प्रेमी साहिल शुक्ला फिलहाल जेल में बंद रहे हैं। सौरभ के परिवार वालों ने हत्या के पीछे मुस्कान रस्तोगी के परिवार को भी जिम्मेदार ठहराया है। वहीं मुस्कान के माता-पिता ने इसके लिए अपनी बेटी के लिए फांसी की सजा मांग रहे हैं और आरोपों को नाकार दिया है।
अब साहिल शुक्ला के परिवार वाले भी सामने आए हैं। पिछले कई दिनों से साहिल के घरवालों का कुछ पता नहीं चल पा रहा था। साहिल के मेरठ वाले घर पर ताला लगा हुआ था। उसके पिता नोएडा में रहते हैं। ऐसे में अब साहिल की नानी पुष्पा देवी मेरठ जेल में बंद साहिल से मिलने पहुंची थीं। इसी दौरान मीडिया से बात करते हुए साहिल और इस हत्याकांड को लेकर कई बातें कही।

नानी बोलीं- 'साहिल को नशे के अलावा भी एक और नशा है...'
साहिल की नानी पुष्पा देवी ने कहा, ''साहिल से ज्यादा तो मुझे सौरभ की चिंता हो रही है। सौरभ के साथ जो हुआ, अच्छा नहीं हुआ। साहिल सिर्फ नशा और ड्रग्स का ही नहीं, बल्कि उसे दो-दो नशे की लत थी। एक तो ड्रग्स का नशा और दूसरा औरत का नशा। औरत का नशा...उसके लिए सबसे बड़ा नशा हो गया था। हो सकता है कि इसी वजह से सौरभ को मौत के घाट उतारा गया।''
साहिल के पिता के बारे में पूछे जाने पर क्या बोलीं नानी?
साहिल के पिता के बारे में पूछे जाने पर नानी पुष्पा देवी ने कहा, ''वो तो नोएडा में रहते हैं, दो से तीन महीने में वो आते हैं, अब जब वो आएंगे, तो मैं पता नहीं उनको क्या बातऊंगी...।''
सौरभ राजपूत हत्याकांड में आरोपी साहिल शुक्ला की दादी ने दावा किया है कि सौरभ की पत्नी मुस्कान रस्तोगी ही हत्या की योजना बनाने और उसे अंजाम देने के लिए पूरी तरह जिम्मेदार थी।
पुष्पा देवी ने कहा कि मुस्कान और साहिल ने बहुत बड़ी गलती की है। पुष्पा देवी ने कहा, "जब मैं साहिल से मिली तो उसने मुझे कुछ नहीं बताया। मैंने मुस्कान को कभी देखा भी नहीं है। इससे बुरा कुछ नहीं हो सकता। लेकिन मैं अभी भी उलझन में हूं कि क्या हुआ और कैसे हुआ। मुस्कान रस्तोगी ने सब कुछ प्लान किया और उसे अंजाम दिया। दोनों ने बहुत बड़ी गलती की है।"
क्या साहिल को जेल में मारा जा रहा है?
मेरठ के वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि साहिल की नानी साहिल से जेल के अंदर नियमानुसार मुलाकात के लिए गई थी। जेल मैनुअल के तहत परिजनों को मिलने की अनुमति होती है। साहिल के साथ जेल में मारपीट होती है? इसको लेकर उन्होंने बताया कि जेल में साहिल के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार की खबरें बिल्कुल गलत हैं। अभी तक साहिल और मुस्कान को किसी भी काम में नहीं लगाया गया है क्योंकि 10 दिन पूरे होने के बाद ही किसी को जेल के कार्यों में शामिल किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications