वोट के लिए मथुरा की गलियों में ट्रैक्टर चलाते दिखे भाजपा प्रत्याशी श्रीकांत शर्मा
मथुरा की वृंदावन सीट से बीजेपी प्रत्याशी श्रीकांत शर्मा मतदाताओं को लुभाने के लिए ट्रैक्टर पर निकले। वहीं, श्रीकांत ने गांव की गलियों में ट्रैक्टर चला कर लोगों से अपने पक्ष में वोट मांगे।
मथुरा। यूपी विधानसभा चुनाव का बिगुल पूरे सूबे में बज चुका है। ऐसे में सभी दलों के नेता वोटरों को लुभाने के लिए वायदे करते हुए उनसे उनकी पार्टी को वोट करने के लिए एड़ी से चोटी का तक का जोर लगाना पड़ रहा हैं। दरअसल, मथुरा की वृंदावन सीट से बीजेपी प्रत्याशी श्रीकांत शर्मा मतदाताओं को लुभाने के लिए ट्रैक्टर पर निकले। वहीं, श्रीकांत ने गांव की गलियों में ट्रैक्टर चला कर लोगों से अपने पक्ष में वोट मांगे। ये भी पढे़ं: बिहार और यूपी चुनाव में वो समानताएं, जो कर सकती है बीजेपी को परेशान

बता दें कि मथुरा की वृंदावन सीट से बीजेपी प्रत्याशी श्रीकांत शर्मा ने यूपी विधानसभा चुनाव में लोगों को लुभाने का अलग तरीका अपनाया। दरअसल, उन्होंने गांव की गलियों में ट्रैक्टर चला कर लोगों से अपने पक्ष में वोट मांगे। वहीं, श्रीकांत ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि वे ब्रजवासी होने के साथ-साथ किसान के बेटे हैं। वहीं, उन्होंने लोगों की इच्छा पर ट्रैक्टर चलाने की बात कही। श्रीकांत का कहना है कि ट्रैक्टर की सवारी उनके लिए नई नहीं है। वहीं, कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए ट्रैक्टर नया हो सकता है क्योंकि उनका गांव से कोई नाता ही नहीं रहा है। ये भी पढे़ं: यूपी चुनाव: टिकट बंटवारे से खफा बीजेपी और RSS का एक वर्ग, क्या चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल?












Click it and Unblock the Notifications