सीएम योगी के गोरखपुर में सर्राफ को गाड़ी में बंद कर जिंदा जलाया, तार से बांधे थे हाथ-पैर
कार का शीशा तोड़कर सर्राफ को कार से निकाला गया लेकिन अगली सीट पर बुरी तरह झुलसने से उनकी की मौत हो चुकी थी। उनके हाथ और पैर तार से बंधे थे।
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ कहे जाने वाले गोरखपुर में एक सर्राफ को कार के भीतर दिनदहाड़े जिंदा जला दिया। सर्राफ को कार की सीट से बांध कर कार को जला दिया गया। घटना रविवार दोपहर फोर लेन पर तेनुआ प्लाजा के पास हुई।

राहगीरों ने रविवार दोहपर को टोल प्लाजा के पास कार को जलता देखा तो फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग बुझाने पर देखा कि कार की सीट से एक शख्स भी बांधा हुआ था। कार का शीशा तोड़कर उन्हें निकाला गया लेकिन अगली सीट पर बुरी तरह झुलसने से सर्राफ की मौत हो चुकी थी। उनको हाथ और पैर तार से बंधे हुए थे। घटनास्थल पर शुरुआत में पहुंचे लोगों ने कहा, देखने पर लगता है कि आग लगने पर सर्राफ कार से भाग ना सके इसीलिए उनको तार से बांधा गया था।
मौके पर पहुंची पुलिस ने गाडी के नंबर के आधार पर छानबीन की तो मृतक की पहचान गोरखपुर के घंटाघर के सर्राफ नितिन अग्रवाल के रूप में हुई। वो अपना उधार पैसा लेने के लिए रविवार सुबह घर से निकले थे। मृतक नितिन ने पुलिस को तहरीर देकर नितिन की हत्या किए जाने की बात कही है। कार में सर्राफ को जिंदा क्यों जलाया गया, पुलिस इसका पता लगाने में जुटी है। पुलिस ने जांच के बाद ही कुछ कहने की बात कही है।
पढ़ें- यूपी के कई शहरों में 'वंदे मातरम' पर विवाद, बनारस और गोरखपुर पहुंचा मामला












Click it and Unblock the Notifications