54 मंत्रियों संग योगी आदित्यनाथ ने लगाई आस्था की डुबकी, अब 23 से चुनावी शंखनाद! जानें पहले कहां का प्लान?
Mahakumbh Yogi Adityanath Holi Dip: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने 22 जनवरी को प्रयागराज में महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान उनके साथ दो डिप्टी सीएम समेत 54 मत्रियों की सेना ने भी इसमें भागीदारी ली। डुबकी के साथ ही मंत्री एक-दूसरे पर पानी उछालते नजर आए। संगम स्नान और पूजा-अर्चना के बाद योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रिमंडल के 54 सदस्यों के साथ महाकुंभ की महत्ता को साझा किया।
खास बात यह रही कि डुबकी के बाद अब योगी आदित्यनाथ 23 जनवरी से दिल्ली में ताबड़तोड़ चुनावी रैलियों का आगाज करने वाले हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Election 2025) को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है।

संगम स्नान और महाकुंभ में योगी आदित्यनाथ
महाकुंभ 2025 के मौके पर योगी आदित्यनाथ ने संगम में डुबकी लगाई और मंत्रोच्चार के बीच आरती-पूजन किया। योगी आदित्यनाथ के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य मौजूद थे। स्नान के दौरान योगी ने साइबेरियन पक्षियों को नमकीन खिलाई और गंगा-यमुना की आराधना की।
X पर योगी आदित्यनाथ ने साझा की मन की बात
योगी आदित्यनाथ के एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर लिखा गया कि महाकुंभ में स्नान का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मां गंगा, यमुना और सरस्वती का आशीर्वाद सभी को कल्याण प्रदान करे।
दिल्ली चुनाव में भाजपा की रणनीति
भाजपा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुनाव प्रचार में उतारते हुए दिल्ली के पूर्वाचल बहुल क्षेत्रों पर फोकस किया है।
14+ रैलियों का कार्यक्रम
- योगी आदित्यनाथ 23 जनवरी से 1 फरवरी तक दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में सभाएं करेंगे।
- उनकी रैलियां किराड़ी, जनकपुरी, उत्तम नगर, मुस्तफाबाद, शाहदरा, पटपड़गंज, महरौली, और द्वारका जैसे इलाकों में होंगी।
- ये सभी क्षेत्र पूर्वाचली मतदाताओं की बहुलता वाले इलाके हैं।
- चुनावी फोकस: योगी आदित्यनाथ के दौरे का उद्देश्य भाजपा के प्रति पूर्वाचली समुदाय का समर्थन मजबूत करना है।
दिल्ली में योगी की रैलियों का शेड्यूल
- 23 जनवरी: किराड़ी, जनकपुरी, उत्तम नगर।
- 28 जनवरी: मुस्तफाबाद, शाहदरा, पटपड़गंज, घोंडा।
- 30 जनवरी: महरौली, आरके पुरम, राजेंद्रनगर, छत्तरपुर।
- 1 फरवरी: पालम, द्वारका, बिजवासन।
ये भी पढ़ें- Mahakumbh IIT Baba Dance: महाकुंभ में IIT बाबा का जोशीला डांस वायरल! 'बम लहरी' गाने पर यूं थिरके कदम-VIDEO












Click it and Unblock the Notifications