Mahakumbh IIT Baba Dance: महाकुंभ में IIT बाबा का जोशीला डांस वायरल! 'बम लहरी' गाने पर यूं थिरके कदम-VIDEO
Mahakumbh IIT Baba Dance: 13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ 2025 का आयोजन प्रयागराज में जोर-शोर से चल रहा है। संगम के तट पर साधु-संतों और श्रद्धालुओं का मेला लगा हुआ है। हर साल महाकुंभ अपनी आध्यात्मिकता और अनोखी घटनाओं के लिए चर्चा में रहता है, लेकिन इस बार नागा, अघोरी और बाबाओं ने सभी का ध्यान केंद्रित किया है।
कहीं रबड़ी वाले बाबा, ऑक्सीजन वाले बाबा लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं, तो कहीं बंजारन कम्यूनिटी की सदस्य ब्राउन ब्यूटी मोनालिसा भोंसले (Monalisa Bhonsle) माला बेचकर सुर्खियों में छाई है।

इन्ही में से एक IIT ग्रेजुएट बाबा को देखकर सभी दंग हो गए हैं। सोशल मीडिया पर खासतौर पर 'IIT बाबा' धमाल मचा रहे हैं। उनका 'बबम बबम बम लहरी' गाने पर डांस करते हुए वीडियो वायरल हो चुका है, जिसे 1 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। आइए जानते हैं IIT बाबा ने डांस में क्या दिया संदेश...
वायरल हुआ वीडियो और संदेश
IIT बाबा ने सिंगर कैशाल खेर के गाने 'बबम बबम बम लहरी' गाने पर डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर शेयर किया। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा कि जब आपको कोई रास्ता न दिखे और समाज आपको पागल कहने लगे, तब अध्यात्म की ओर बढ़ें। दुनिया अपने सपनों में जीती है, उन्हें जीने दें, और आप शांति की खोज में निकल पड़ें। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
Who is IIT Baba: कौन हैं IIT बाबा?
IIT बाबा का असली नाम अभय सिंह (Abhay Singh) है। वे भारत के सबसे प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी से ग्रेजुएट हैं। उन्होंने अपनी बुद्धिमत्ता और साधारण जीवनशैली के अद्भुत संगम से महाकुंभ में सबका ध्यान खींचा है। वाराणसी स्थित जूना अखाड़े के संत सोमेश्वर पुरी के मार्गदर्शन में वे तपस्वी जीवन जी रहे हैं। IIT बाबा का कहना है कि जब जीवन में समस्याएं बढ़ें और अकेलापन महसूस हो, तब अध्यात्म की ओर बढ़ना चाहिए। उनका यह संदेश लाखों युवाओं को प्रेरित कर रहा है।
अभय सिंंह कैसे बने IIT बाबा?
अभय सिंह की आध्यात्मिक यात्रा वाराणसी में शुरू हुई, जहां वे शिव और कृष्ण का अवतार होने का दावा करते थे। उनके जीवन में एक बड़ा मोड़ तब आया, जब संत सोमेश्वर पुरी ने उनकी आध्यात्मिक क्षमता को पहचाना। उन्होंने अभय सिंह को जूना अखाड़े के अन्य संतों से मिलवाया और उन्हें तपस्वी जीवन की ओर प्रेरित किया।
सोशल मीडिया पर गजब की फैन फॉलोइंग
IIT बाबा की सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग लाखों में है।
- Instagram: 5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स।
- X (पूर्व ट्विटर): 31.3K फॉलोअर्स।
- उनकी पोस्ट और वीडियोज़ लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।
क्यों हैं IIT बाबा खास?
IIT बाबा का व्यक्तित्व बुद्धि और आध्यात्म का अनोखा मेल है। उनकी जीवनशैली, प्रेरक संदेश, और डांस ने महाकुंभ में उन्हें आकर्षण का केंद्र बना दिया है। लोग उनकी सादगी और आध्यात्मिकता को देख उनसे जुड़ाव महसूस कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Mahakumbh 2025: IIT इंजीनियर बाबा अभय सिंह का दिखा रौद्र रूप, क्यों कर दी पिता के विनाश की भविष्यवाणी?












Click it and Unblock the Notifications