Mahakumbh 2025: महाकुंभ के लिए Fire Advisory जारी, 8वें दिन सुबह तक 2.27 मिलियन से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे
Mahakumbh 2025: प्रयागराज में लग रहे महाकुंभ मेले में रविवार (19 जनवरी) को आग लगने की अप्रिय घटना सामने आई। सेक्टर 19 में सिलेंडर ब्लास्ट से आग लग गई, जिसके बाद 20 से 25 टेंट जलकर राख हो गए। हालांकि आग पर तुरंत प्रशासन ने काबू पा लिया और किसी तरह की जनहानि नहीं होने दी। इस घटना के बाद योगी सरकार ने सतर्कता बरतते हुए मेले में सभी शिविरों के लिए अग्नि सुरक्षा के संबंध में परामर्श (fire safety advisory) जारी किया है।
फायर सेफ्टी एडवाइजरी में लोगों से कहा गया है कि आग लगने या आपातकालीन घटना होने पर वे तुरंत मेला नियंत्रण और स्थानीय पुलिस व अग्निशमन केंद्रों को 112, 1920, 1090 या आईसीसीसी के दिए निर्दिष्ट नंबरों पर सूचित करें। आग लगने की स्थिति में लोगों को सतर्क करने के लिए शोर मचाने और आस-पास के टेंटों को सतर्क रहने के लिए सूचित करने के लिए कहा गया है।

Mahakumbh 2025 फायर एडवाइजरी में भक्तों को सलाह
ए़डवाइजरी में आगे लिखा है, "आपातकाल के दौरान, शांत रहें और ठंडे दिमाग से काम करें, खुद को खतरे में डाले बिना, सुरक्षित दूरी से निकटतम अग्निशमन उपकरणों का उपयोग करके आग बुझाने का प्रयास करें।" साथ ही कहा गया है कि भक्तों को निकटतम निकास मार्गों के बारे में पता होना चाहिए और आग लगने की स्थिति में उनका उपयोग करना चाहिए। इसी के साथ आगे कहा कि...
- अपने अग्निशमन उपकरणों की सही पहचान करें ताकि आग बुझाने के लिए उनका सही तरीके से इस्तेमाल किया जा सके।
- आग लगने की स्थिति में उसे बुझाने के लिए टेंट के पास पर्याप्त मात्रा में पानी और रेत रखें।
- आग को फैलने से रोकने के लिए टेंट की रस्सियों या तारों को काटने को कहा।
- टेंट के अंदर पेट्रोल, केरोसिन, डीजल, गैस या मोमबत्तियाँ जैसी ज्वलनशील सामग्री न रखने को भी कहा गया है।
- नोटिस में लोगों से आग लगने की घटना के दौरान वीडियो रिकॉर्ड करने के बजाय लोगों की मदद करने को प्राथमिकता देने को भी कहा गया है।
8वें दिन 2.27 मिलियन से अधिक तीर्थयात्री पहुंचे
इधर, उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार महाकुंभ के आठवें दिन सोमवार सुबह 8 बजे तक 2.27 मिलियन से अधिक तीर्थयात्री मेले में पहुंचे हैं। महाकुंभ के आठवें दिन, संगम त्रिवेणी में 2.27 मिलियन से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह 8 बजे तक दस लाख कल्पवासी और 1.27 मिलियन तीर्थयात्रियों ने पवित्र स्नान किया।
वहीं 19 जनवरी तक महाकुंभ 2025 के दौरान 82.6 मिलियन से अधिक तीर्थयात्रियों ने संगम त्रिवेणी में डुबकी लगाई। सोमवार को शहर में खराब मौसम के बीच श्रद्धालु त्रिवेणी संगम पर एकत्र हुए। फिर भी, मौसम का तीर्थयात्रियों की आवाजाही पर कोई असर नहीं दिख रहा है। ठंड के बावजूद, प्रयागराज में भव्य आयोजन के आठवें दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पवित्र स्थल पर एकत्र हुए।
ये भी पढ़ें: Maha Kumbh: सिलेंडर फटने से तबाही, अग्निकांड के बाद बिखरे दिखे चूल्हे-बर्तन, श्रद्धालुओं के लिए छत का संकट
चार प्रमुख शाही स्नान अभी होने बाकी
आने वाले दिनों में तीर्थयात्रियों की संख्या में वृद्धि होने की उम्मीद है, क्योंकि चार प्रमुख शाही स्नान अभी होने बाकी हैं। अगले प्रमुख स्नान की तिथियों में 29 जनवरी (मौनी अमावस्या), 3 फरवरी (बसंत पंचमी), 12 फरवरी (माघी पूर्णिमा) और 26 फरवरी (महा शिवरात्रि) शामिल हैं। रविवार को शाम 6 बजे तक पांच मिलियन से अधिक तीर्थयात्री महाकुंभ मेले में आए, जो कि भव्य आयोजन के सातवें दिन भी जारी रहा।
रविवार को एक अप्रत्याशित दुर्घटना में मेले में गीता प्रेस शिविर में तीन रसोई गैस सिलेंडरों में विस्फोट होने से आग लग गई। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना के बाद की स्थिति की जानकारी लेने के लिए उत्तर प्रदेश के सीएम से बात की।
ये भी पढ़ें: Prayagraj News: कैसे लगी आग? कमेटी करेगी जांच, महाकुंभ में पीड़ितों को 2 दिन में मिलेंगी पहले जैसी सुविधा
उत्तर प्रदेश के मंत्री एके शर्मा ने कहा कि गीता प्रेस शिविर के शिविर क्षेत्र में लगभग 100 लोग थे। वहीं महाकुंभ मेले के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) विवेक चतुर्वेदी ने पुष्टि की कि सोमवार को गीता प्रेस शिविर में आग लगने से करीब 70 से 80 झोपड़ियां और करीब 8 से 10 टेंट जल गए। मालूम हो कि महाकुंभ 13 जनवरी से शुरू हुआ और 26 फरवरी तक चलेगा।












Click it and Unblock the Notifications