Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Maha Kumbh: सिलेंडर फटने से तबाही, अग्निकांड के बाद बिखरे दिखे चूल्हे-बर्तन, श्रद्धालुओं के लिए छत का संकट

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज के महाकुंभ मेला क्षेत्र में आग लगने की एक बड़ी घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। बताया जा रहा है कि यह आग सेक्टर-19 के शास्त्री ब्रिज कैंप में लगी।

जानकारी के अनुसार, खाना बनाते समय सिलेंडर ब्लास्ट के कारण यह आग लगी। आग इतनी तेज़ी से फैली कि कई टेंट इसकी चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड की टीम और प्रशासन ने मिलकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

Maha Kumbh 2025

घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे सीएम योगी

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उत्तर प्रदेश के मंत्री ए.के. शर्मा इस दुर्घटना के बाद गीता प्रेस से जुड़े लोगों से मिलने पहुंचे।

ये भी पढ़ें: Maha Kumbh 2025: महाकुंभ मेले में सिलेंडर फटने से टेंट में लगी आग, CM योगी आदित्यनाथ मौके पर पहुंचे

'हमारी पूरी झोपड़ी जल गई'

गीता प्रेस गोरखपुर के ट्रस्टी कृष्ण कुमार खेमका ने बताया, "यह शिविर अखिल भारतीय धर्म संघ और गीता प्रेस का संयुक्त शिविर है। हमने इसे बहुत सावधानी से बनाया है और सभी को आग से जुड़ी कोई भी गतिविधि करने से मना किया गया है। हमारी पश्चिमी सीमा की ओर का क्षेत्र सर्कुलेटिंग एरिया घोषित किया गया है। मुझे नहीं पता कि प्रशासन ने वह क्षेत्र किसे दे दिया है, उस तरफ से अग्नि की कोई चीज हमारी तरफ से आई। हमारी पूरी झोपड़ी जल गई। कुछ भी नहीं बचा। भगवान की कृपा से कोई हताहत नहीं हुआ..."

श्रद्धालुओं के टेंट जलकर खाक

आग की इस घटना में करीब 200 से 250 टेंट जलने की आशंका है। सबसे बड़ी चिंता उन श्रद्धालुओं की है, जिनके टेंट इस आग में जलकर खाक हो गए। प्रशासन ने प्रभावितों को राहत सामग्री, जैसे गद्दे और जैकेट्स, उपलब्ध कराई है। हालांकि, उनके रहने की वैकल्पिक व्यवस्था करना एक चुनौती बन गया है।

चश्मदीद का दावा

एक चश्मदीद ने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि आग की लपटें काफी ऊंची उठ रही थीं। स्थानीय लोग भी यह पूछ रहे हैं कि अब श्रद्धालुओं के ठहरने का इंतजाम कैसे होगा।

किसी के हताहत होने की खबर नहीं है

एडीजी भानु भास्कर ने बताया कि आग बुझा दी गई है और कोई हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि आग का कारण सिलेंडर ब्लास्ट बताया जा रहा है, लेकिन मामले की जांच की जाएगी। वहीं, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर मौजूद थी।

सीएम योगी ने लिया संज्ञान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर मौजूद रहने और घायलों को उचित इलाज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

सपा ने सरकार पर साधा निशाना

इस घटना के बाद समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार पर सवाल उठाए हैं। सपा नेताओं का कहना है कि कुंभ की तैयारियों में खामियां थीं और सरकार को श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।

स्थिति सामान्य

फिलहाल महाकुंभ मेला क्षेत्र में स्थिति सामान्य हो गई है। दमकल की टीम ने आग को पूरी तरह से काबू में कर लिया है, और पुलिस ने प्रभावित क्षेत्र को खाली करा लिया है।
ये भी पढ़ें: IITian Baba: महाकुंभ के फेमस 'आईआईटीएन बाबा' जूना अखाड़े से निष्कासित? अभय सिंह ने बताई सच्चाई!

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+