Mahakumbh 2025: प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर हुए हादसे पर मुआवजे का ऐलान, राष्ट्रपति, पीएम मोदी ने जताया दुख
Mahakumbh 2025: छत्तीसगढ़ से महाकुंभ में श्रद्धालुओं को ले जा रही कार की बस से टक्कर होने से 10 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार (14 फरवरी) रात करीब 12 बजे के आस-पास हुआ था। प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर थाना मेजा के अंतर्गत ये हादसा हुआ।
वहीं इस हादसे में 19 लोग घायल है जिनका इलाज जारी है। वहीं इस घटना पर सीएम योगी ने संज्ञान लिया है। वहीं इस घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी ने भी दुख व्यक्त किया है।

कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद-राष्ट्रपति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि, 'उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मिर्जापुर हाईवे पर हुई सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। मृतकों के परिवारजनों के प्रति मैं शोक संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं घायल हुए सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।'
ये भी पढ़ें S. Jaishankar: यूक्रेनी विदेश मंत्री से मिले जयशंकर, टेंशन में रूसी राष्ट्रपति पुतिन
प्रधानमंत्री राहत कोष से मिलेगी मदद
पीएम मोदी ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि, उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर में हुआ सड़क हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। इसमें जान गंवाने वालों के शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। सभी घयलों को जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। वहीं PMO कार्यालय ने बताया कि, प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राहत कोष से दो लाख की अनुग्रह राशि दी जाएगी वहीं घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शोक व्यक्त किया
वहीं इस दुखत घटना पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि, 'उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मिर्जापुर हाईवे पर हुआ सड़क हादसा हृदयविदारक है। इसमें जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की मैं कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है'।
ये भी पढ़ें Delhi Election 2025: आतिशी, गोपाल राय नहीं ये विधायक बनेंगे नेता प्रतिपक्ष!, नाम देख चौंक जाएंगे
सीएम योगी ने हर संभव मदद का दिया भरोसा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज जिले में हुई सड़क दुर्घटना का संज्ञान लिया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए और जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार करने के निर्देश दिए। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।
जानिए कैसे हुआ हादसा
प्रयागराज-मीरजापुर हाईवे पर मेजा क्षेत्र के मनु का पूरा के पास शुक्रवार की देर रात भीषण सड़क हो गया। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 19 लोग घायल हुए हैं। यह सभी छत्तीसगढ़ कोरबा के रहने वाले थे। महाकुंभ स्नान करने प्रयागराज आ रहे थे। वहीं बस श्रद्धालुओं को लेकर मिरजापुर जा रही थी। इस दौरान बस और बोलेरो में जोरदार टक्कर हो गई है।
-
फ्रांस में गूंजेगा भारत का नाम! 'एवियन समिट' में शामिल होंगे PM Modi, G7 बैठक में जयशंकर-बैरो की बड़ी बातचीत -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है












Click it and Unblock the Notifications