Delhi Election 2025: आतिशी, गोपाल राय नहीं ये विधायक बनेंगे नेता प्रतिपक्ष!, नाम देख चौंक जाएंगे
Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी 27 सालों के बाद सत्ता में वापसी की है। साथ ही पिछले 11 साल से दिल्ली की सत्त्ता में रही आम आदमी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा। अरविंद केजरीवाल, समेत आम आदमी पार्टी के कई प्रमुख नेता भी चुनाव हार गए।
वहीं BJP अभी सीएम के नाम पर मंथन कर रही है तो दूसरी ओर आम आदमी पार्टी में नेता प्रतिपक्ष के चुनाव को लेकर बैठक पर बैठक कर रही है।

नए चेहरे को मिल सकता है मौका
इस चुनाव में AAP के कई बड़े नेताओं को हार का सामना करना पड़ा। आतिशी और केजरीवाल सरकार में मंत्री रहे नेताओं में सिर्फ गोपाल राय और इमरान हुसैन और मुकेश आहलावत को जीत मिली। वहीं आतिशी भी कड़े मुकाबले में जीत दर्ज की। इसके अलाव अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज, सोमनाथ भारती, सत्येंद्र जैन को हार का सामना करना पड़ा।
नेता प्रतिपक्ष के लिए ये हो सकती है क्राइटेरिया
चुनाव परिणाम के बाद AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने सभी नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने विजय विधायकों को बधाई दी। और नेता प्रतिपक्ष को लेकर भी विधायकों की राय ली।वहीं इस बार माना जा रहा है कि केजरीवाल किसी नए चेहरे को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी दे सकते हैं। केजरीवाल ऐसे लोग को ये पद देना चाहते हैं जो विवाद से दूर हो।
ये विधायक बन सकते हैं नेता प्रतिपक्ष
सूत्रों की माने तो नेता प्रतिपक्ष की रेस में बुराड़ी से विधायक संजीव झा, तिलक नगर के विधायक जरनैल सिंह, कोंडली विधायक कुलदीप कुमार, करोल बाग के विधायक विशेष रवि, अबेडकर नगर विधायक अजय दत्त, और सदर बाजार से विधायक सोमदत्त का नाम सबसे आगे है।
संजीव झा: बुराड़ी विधानसभा (Burari Assembly) से संजीव झा (Sanjeev Jha) लगातार चौथी बार विधायक चुने गए हैं। बिहार के मधुबनी के रहने वाले संजीव झा अन्ना आंदोलन के समय ही अरविंद केजरीवाल के साथ हैं और 2013 से लेकर अभी तक लगातार चुनाव जीत रहे हैं।
दूसरी ओर संजीव झा AAP की ओर से पूर्वांचल का बड़ा चेहरा माने जाते हैं। खास कर मैथिल वोटरों में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। इसी वजह नेता प्रतिपक्ष के रेस में सजीव झा सबसे आगे हैं।
जरनैल सिंह: अन्ना आंदोलन के समय ही जरनैल सिंह(Jarnail Singh) अरविंद केजरीवाल के साथ हैं। वे आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य में से एक माने जाते हैं। वहीं लगातार चौथी बार उन्होंने तिलक नगर सीट(Tilak Nagar Assembly Constituency) से चुनाव में जीत दर्ज की है।
जरनैल सिंह AAP में सिख समुदाय के बड़े नेता के तौर पर पहचान रखते हैं। AAP जरनैल सिंह को नेता प्रतिपक्ष बना कर दिल्ली के साथ-साथ पंजाब को भी संदेश देना चाहेगी।
कुलदीप कुमार: कोंडली विधानसभा (Kondli Assembly Constituency) से लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए कुलदीप कुमार (Kuldeep kumar) दलित समुदाय से आते हैं। वे अरविंद केजरीवाल के सबसे भरोसेमंद नेताओं में से एक माने जाते हैं।
AAP ने 2024 को लोकसभा चुनाव में पूर्वी दिल्ली सीट से कुलदीप कुमार को टिकट दिया था हालांकि उन्हें चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। वहीं AAP उन्हें नेता प्रतिपक्ष बना कर दलित समुदाय को साधने की कोशिश करेगी।
विशेष रवि: करोल बाग सुरक्षित सीट (Karol Bagh Assembly constituency)से विशेष रवि (Vishesh Ravi) लगातार चौथी बार विधायक चुने गए हैं। उन्होंने BJP के बड़े नेता दुष्यंत गौतम को चुनाव हराया है।
विशेष रविअन्ना आंदोलन के समय से ही केजरीवाल के साथ जुड़े हुए हैं। इनको नेता प्रतिपक्ष बना कर AAP दलित वोटरों को संदेश देना चाहेगी।
अजय दत्त: अबेडकर नगर(Ambedkar Nagar Assembly constituency) से लगातार तीसरी बार विधायक चुने गए अजय दत्त (Ajay Dutt) भी नेता प्रतिपक्ष के रेस में हैं। वे भी AAP संयोजव अरविंद केजरीवाल के करीबी माने जाते हैं।
सोमदत्त: सदर बाजार (Sadar Bazar Assembly constituency) से लगातार चौथी बार चुनाव जीतने वाले सोमदत्त (Som Dutt) का भी नाम नेता प्रतिपक्ष के रेस में है। अन्ना आंदोलन के समय से ही सोमदत्त अरविंद केजरीवाल के साथ कदम मिलाकर चल रहे हैं। अरविंद केजरीवाल के विश्वस्त माने जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications