S. Jaishankar: यूक्रेनी विदेश मंत्री से मिले जयशंकर, टेंशन में रूसी राष्ट्रपति पुतिन
S. Jaishankar: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार (14 फरवरी) को जर्मनी के म्यूनिख में यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा के साथ बैठक की। जयशंकर और एंड्री सिबिहा ने यूक्रेन संघर्ष के समाधान की दिशा में हो रहे प्रयासों पर चर्चा की। बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग को और आगे बढ़ाने के बारे में भी बात की।
दरअसल, विदेश मंत्री एस जयशंकर म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन (Munich Security Conference) में शामिल होने के लिए जर्मनी के दौरे पर हैं। इसी दौरान उन्होंने यूक्रेन के विदेश मंत्री से मुलाकात की। इसके अलावा भी विदेश मंत्री एस जय शंकर ने सम्मेलन में शामिल होने आए कई देशों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की।

यूक्रेन संघर्ष पर विस्तार से चर्चा
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर अपने यूक्रेनी समकक्ष के मुलाकात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि, "आज म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन MSC2025 के इतर यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा से मिलकर अच्छा लगा।
यूक्रेन संघर्ष के समाधान की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की। साथ ही हमारे द्विपक्षीय सहयोग को और आगे बढ़ाने के बारे में भी बात की।"
पीएम मोदी यूक्रेन का कर चुके हैं दौरा
बता दें कि भारत शुरू से ही रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे तनाव को दूर करने की कोशिश में जुटा है।भारत हर मंच पर दोनों ही देश से कूटनीति के माध्यम से इस विवाद को दूर करने की अपील कर चुका है।
2024 के अगस्त में पीएम मोदी रूस और यूक्रेन दोनों देशों का दौरा किया था और दोनों ही देशों के राष्ट्रपति से मुलाकात कर शांति की अपील की थी।
ये भी पढ़ें Pulwama के कई शहीदों के परिजनों को क्यों नहीं मिली नौकरी? संसद में मंत्री ने दी जानकारी
बवेरिया के राष्ट्रपति से भी मिले जयशंकर
वहीं विदेश मंत्री एय जयशंकर ने जर्मनी में बवेरिया के राष्ट्रपति मार्कस सोडर (Pesident of Bavaria Markus Soder) से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने आर्थिक और व्यापारिक सहयोग पर चर्चा की।
दोनों नेताओं ने अंतरराष्ट्रीय स्थिति पर भी चर्चा की। जयशंकर ने कहा कि वह मार्कस सोडर का भारत में स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।












Click it and Unblock the Notifications