Mahakumbh 2025: महाकुंभ में छाए Golden Baba, सोने से लदा है पूरा शरीर, गहनों की कीमत उड़ा देगी होश
Mahakumbh 2025 Golden Baba: प्रयागनगरी में चल रहे हिंदुओं के पवित्र धार्मिक समागम महाकुंभ में देश भर से साधु-संत पहुंचे हैं। साधु-संतों का अद्भुद रूप लोगों को आकर्षित कर रहा है। "आईआईटी बाबा " के बाद अब महाकुंभ में आए "गोल्डन बाबा" लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। इनके शरीर पर इतना सोना हैं जिसे देकर आपकी भी आंखें चौंधियां जाएंगी
महाकुंभ में आए असली सोने के गहनों से लदे होने के कारण लोग इन्हें "गोल्डन बाबा" के नाम से पुकार रहे हैं। सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। आइए जानते हैं कौन हैं गोल्डन बाबा और क्यों पहने हुए हैं इतने सारे सोने के गहने?

कौन हैं ये "गोल्डन बाबा"
दरसअल, महाकुंभ में गोल्डन बाबा के नाम से मशहूर इन बाबा कानाम एसके नारायण गिरी है। एसके नारायण गिरी महाराज निरंजनी अखाड़े से जुड़े हुए हैं। वर्तमान समय में दिल्ली में रहते हैं लेकिन मूलरूप से ये गोल्डन बाबा केरल के रहने वाले हें और निरंजनी अखाड़ के अध्यक्ष रवींद्र पुरी महाराज से इन्होंने बाबा बनने के लिए दीक्षा ली है।
गोल्डन बाबा ने शरीर पर धारण कर रखे हैं इतने आभूषण
सोने के गहनों से लदे हुए गोल्डन बाबा ने सोने की घड़ी, कंगन, अंगूठी और गले में कई हार पहने हुए हैं। इनकी सोने की छड़ी में के कई देवी-देवाओं के लॉकेट हैं।
गोल्डन बाबा ने क्यों पहना है इतना सोना?
67 वर्षीय गोल्डन बाबा का दावा है कि उन्होंने जो भी सोने के आभूषण पहने हुए हैं, वो दिखावे के लिए नहीं है बल्कि आध्यात्मिक जीवन और उनके गुरु को समर्पित है। गोल्डन बाबा ने बताया कि ये सभी गहने और लॉकेट उनकी साधना का चिन्ह है।
गोल्डन बाबा की साधना से जुड़ा है उनका हर गहना
गोल्डन बाबा ने कहा मुझे कोई क्या कहता है इससे फर्क नहीं पड़ता, मैंने जो भी सोना धारण किया हुआ है वो साधना से जुड़ा हुआ है और हर गहने में आध्यत्मिक शक्ति है।
गोल्डन बाबा का मोबाइल कवर भी सोने का
गोल्डन बाबा के पास एक मोबाइल भी है जिसका कवर सोने का है। इतना ही नहीं आंख पर जो चश्मा पहनते हैं उसका फ्रेम भी सोने का है।
कितने का सोना पहले हुए हैं ये बाबा?
मीडिया को दिए इंटरव्यू में खुद गोल्डन बाबा ने खुलासा किया किया कि उन्हों ने चार किसले सोना पहने हुए हैं, जिसकी कीमत 6 करोड़ रुपये हैं।












Click it and Unblock the Notifications