Mahakumbh 2025: महाकुंभ में स्नान में बाबा रामदेव ने किया कुछ ऐसा? अपनी हंसी नहीं रोक पाईं हेमा मालिनी, Video

Mahakumbh 2025: एक्ट्रेस-पॉलिटिशियन हेमा मालिनी 29 जनवरी को प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ में पहुंचीं और यहां आस्था की डुबकी लगाई। हेमा मालिनी ने मौनी अमावस्या के दौरान त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया। इस कार्यक्रम का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें मालिनी और योग गुरु बाबा रामदेव के बीच एक मजेदार बातचीत दिखाई गई।

वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में योग गुरु बाबा रामदेव की कुछ ऐसी हरकतें कैद हो गई हैं, जिन्हें देखकर हेमा मालिनी हंस पड़ीं। दरअसल, वायरल वीडियो में कई वीआईपी और श्रद्धालु उनके साथ पवित्र नदी में डुबकी लगाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान बाबा रामदेव नदी में स्नान के दौरान कई बार अपने बालों को झटकते हुए दिखे रहे है।

Hema Malini

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूजा-अर्चना के बाद बाबा रामदेव ने अपने लंबे बाल खोले और बालों को झटकते हुए नदी में डुबकी लगाई। इस दौरान उनके बाल पीछे खड़े साधु बाबा पर पड़े। ये वाक्या देखकर हेमा मालिनी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाईं और वो खिलखिलाती दिखीं।

बता दें कि प्रयागराज महाकुंभ में हेमा मालिनी के अलावा, महाकुंभ में सुनील ग्रोवर, कबीर खान, गुरु रंधावा, अविनाश तिवारी, अनुपम खेर और मिलिंद सोमन जैसी हस्तियां भी शामिल थीं। उनकी मौजूदगी ने कार्यक्रम की भव्यता में चार चांद लगा दिए। तो वहीं, इस उत्सव के बीच मौनी अमावस्या के उत्सव के दौरान, त्रासदी घटी।

ये भी पढ़ें: MahaKumbh 2025: महाकुंभ में भगदड़ के बाद अब आग का तांडव, छतनाग घाट पर कई टेंट जलकर खाक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+