MahaKumbh 2025: महाकुंभ में भगदड़ के बाद अब आग का तांडव, छतनाग घाट पर कई टेंट जलकर खाक

MahaKumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ 2025 (Prayagraj MahaKumbh 2025) में मौनी अमावस्या की रात मची भगदड़ में करीब 30 लोगों की मौत हो गई। वहीं, अब महाकुंभ में भीषण आग लगने घटना घटी है। हालांकि, इस हादसे में किसी के हताहत होने की अभी तक कोई जानकारी सामना नहीं है।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, यह हादसा प्रयगाराज महाकुंभ में छतनाग घाट पर हुआ है। ऐसा बताया जा रहा है कि खुले मैदान में लगे कुछ टेंटों में गुरुवार 30 जनवरी को भीषण आग लग गई। इस आगजनी में एक दर्जन से ज्यादा टेंट जल गए हैं। हालांकि, अग्निशमन विभाग के अनुसार आग पर काबू पा लिया गया है।

MahaKumbh 2025

अभी तक इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। ऐसा बताया जा रहा है कि यह आग प्राइवेट कंपनी की ओर से लगाए गए वैदिक टेंट सिटी में लगी है। आग लगने की घटना पर कई अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। हालांकि, अभी तक आग लगने के कारणों के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं है।

यूपी अग्निशमन विभाग के अधिकारी प्रमोद शर्मा ने बताया, 'हमें आज छतनाग घाट थाना क्षेत्र में 15 टेंटों में आग लगने की सूचना मिली। तत्काल कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया गया। एसडीएम के अनुसार, यह एक अनधिकृत टेंट था जिसे यहां लगाया गया था। स्थिति नियंत्रण में है। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।'

ये भी पढ़ें: Mahakumbh 2025: भगदड़ के बाद अब महाकुंभ जाना नहीं आसान! कहीं बॉर्डर सील तो कहीं रूट बदले? जानें अब क्या करें?

खबरों के मुताबिक, इससे पहले प्रयागराज महाकुंभ में आग लगने की घटना 19 जनवरी को हई थी। यहां गोरखपुर के गीता प्रेस के शिविर में आग लगी थी। उस वक्त डेढ़ सौ से ज्यादा कॉटेज जलकर खाक हो गए थे। उस समय प्रशासन ने छोटे सिलेंडर में गैस रिसाव को आग लगने का कारण बताया था।

ये भी पढ़ें: MahaKumbh 2025: महाकुंभ में एक नहीं दो बार हुई थी भगदड़, संगम नोज से 2 किमी दूर कुछ घंटे बाद मची थी अफरा-तफरी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+