UP News: 'नर्क में नहीं बचेगा कोई, स्वर्ग हाउसफुल' महाकुंभ पर अफजाल अंसारी के बयान पर गाजीपुर में मामला दर्ज
UP News: सपा सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। महाकुंभ को लेकर उनके द्वारा दिए गए बयान को लेकर कार्रवाई की गई है। उन्होंने प्रयागराज महाकुंभ पर तीखी टिप्पणी की थी। वीडियो में सांसद ने महाकुंभ में स्नान करने वालों को लेकर विवादित बयान दिया था, जिसके बाद उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।
गाजीपुर के शादियाबाद थाने में सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। यह मुकदमा जिला सहकारी बैंक गाजीपुर के पूर्व अध्यक्ष देव प्रकाश सिंह ने दर्ज कराया। आरोप है कि सांसद ने सनातन धर्म के खिलाफ टिप्पणी की, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।

महाकुंभ पर विवादित बयान
सपा सांसद अफजाल अंसारी ने प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने वालों को लेकर बयान दिया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में सुना जा रहा है कि सपा सांसद कह रहे हैं कि मान्यता है कि संगम तट पर स्नान करने से व्यक्ति के पाप धुल जाते हैं और बैकुंठ जाने का रास्ता खुल जाता है। लेकिन आज की स्थिति देखकर ऐसा लगता है कि नर्क में कोई नहीं बचेगा और स्वर्ग में हाउसफुल हो जाएगा।
कुंभ मेला और भीड़ के हालात पर बयान
साेशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो दो दिन पहले शादियाबाद में संत रविदास की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम का बताया जा रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में सांसद ने कहा कि ट्रेनों की हालत ऐसी है कि लोग शीशे तोड़ रहे हैं और अंदर बैठी महिलाएं कांप रही हैं।
वे अपने बच्चों को गोद में छिपाकर रो रही हैं। रेलवे स्टेशन पर शीशे तोड़ रहे और हंगामा कर रहे लोग हमारे और आपके घर के बच्चे हैं, जो ट्रेनों के शीशे तोड़ रहे हैं और पुलिस भी परेशान है। टीटीई ने अपने काले कोट उतारकर बैग में रख लिए हैं, ताकि भीड़ उन्हें पीट न दे।
मैंने खुद अपनी आंखों से देखा है। ट्रेनों में तोड़फोड़ कर रहे लोगों की उम्र 15 से 20 साल के बीच है। इतनी भीड़ थी कि ये लोग अंदाजा नहीं लगा पा रहे थे। भगदड़ में कितने लोग मरे, यह तो भगवान ही जाने, लेकिन सही गिनती आज तक पता नहीं चल पाई है। लौट रहे लोग मौत का मंजर बयां कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications