Lucknow: जयमाल के बीच ढिशुम-ढिशुम, दूल्हे ने मंच से कूदकर की मारपीट, महिलाओं ने बाल खींच-खींचकर बनाया भूत!
Lucknow Wedding News: शादी का माहौल खुशियों का होता है, लेकिन कभी-कभी ये झगड़े और विवाद का कारण भी बन जाता है। एक ऐसा ही मामला यूपी की राजधानी लखनऊ से सामने आया, जिसमें शादी के दौरान बारातियों और लड़की वालों के बीच जमकर मारपीट हुई।
इतना ही नहीं, दूल्हा भी स्टेज से कूदकर मारपीट का भागीदार बन गया। जयमाल का मंच देखते ही देखते युद्ध का मैदान बन गया। इस झगड़े में महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं और बाल खींचने से लेकर कुर्सियां फेंकने तक की घटनाएं हुईं। आइए जानते हैं अचानक क्यों हुई मारपीट...

मोहनलालगंज के निवासी किसान की बेटी की शादी उन्नाव निवासी युवक से तय हुई थी। बारात आने के बाद सभी जयमाल का इंतजार कर रहे थे। तभी बारातियों और लड़की वालों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। महिलाएं भी इस झगड़े में शामिल हो गईं और एक-दूसरे के बाल खींचने लगीं। समारोह में कुर्सियां फेंकी गईं और दूल्हे के बड़े भाई की कार का शीशा तोड़ दिया गया।
लड़की पक्ष का दावा है कि शादी तय होने के बाद दूल्हे ने कार की मांग की थी। कार देने में असमर्थता के कारण दोनों पक्षों में 2 लाख कीमत की बाइक देने का फैसला हुआ। फ्रिज और टीवी सहित अन्य सामान देने के बावजूद दूल्हे पक्ष ने विवाद खड़ा कर दिया।
बारातियों पर क्या आरोप हैं?
दावा किया जा रहा है कि बाराती शराब के नशे में थे, जिससे माहौल बिगड़ गया। नशे में बारातियों ने उग्र व्यवहार किया और झगड़ा बढ़ता चला गया। दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की गई, लेकिन कोई भी झुकने को तैयार नहीं हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि शादी का कार्यक्रम रुक गया।
पुलिस की कार्रवाई
डीसीपी साउथ जोन केशव कुमार ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। दोनों पक्षों को आमने-सामने बुलाया गया है, लेकिन समझौता नहीं हो सका। पुलिस का कहना है कि जो भी पक्ष लिखित तहरीर देगा, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
फिर गरमाया दहेज प्रथा का मुद्दा
इस घटना ने एक बार फिर दहेज प्रथा के गंभीर मुद्दे को उजागर किया है। शादी जैसे पवित्र बंधन को दहेज मांगने और नशे जैसी चीजों ने कलंकित कर दिया। मारपीट में महिलाओं की भागीदारी ने इस घटना को और शर्मनाक बना दिया। यह दिखाता है कि विवाद के दौरान भावनाएं किस कदर काबू से बाहर हो सकती हैं।
यह घटना शादी में दहेज प्रथा और नशे के प्रभाव का एक गंभीर उदाहरण है। जहां शादी दो परिवारों को जोड़ने का जरिया होनी चाहिए, वहीं यह विवाद और झगड़े का कारण बन गई। पुलिस की जांच और दोनों पक्षों के बीच समाधान की कोशिशें जारी हैं। यह घटना समाज को आत्मचिंतन करने का मौका देती है कि ऐसी घटनाओं से बचने के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- लखनऊ में 14 नवंबर से 12 जनवरी तक धरने-प्रदर्शन पर लगी रोक, लागू हुई BNS की धारा 163, जानें वजह?












Click it and Unblock the Notifications