अपने 'कारनामों' से बदनाम यूपी पुलिस को इस वजह से विदेश में मिली वाहवाही

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ की पुलिस अपने एक कार्य के चलते सुर्खियों में बनीं हुई है। एक अफ्रीकी महिला ने लखनऊ के एक कंपनी से ऑनलाइन कपड़े आर्डर किए थे। उसके एवज में महिला के एकाउंट में पैसे कट गए लेकिन उसके कपड़ों की डिलीवरी नहीं हुई। किसी व्यक्ति के सुझाव पर उसने सीओ हजरतगंज को व्हाट्सएप के जरिए जानकारी दी। जिस पर सीओ अभय कुमार ने मामले की जानकारी नवागत एएसपी कलानिधि नौथानी को दी।

lucknow police praised by an african women

जानकारी के अनुसार, लखनऊ पुलिस का कहना है कि एसएसपी के निर्देश पर कंपनी प्रबंधक से संपर्क साधा गया और पूरे मामले से अवगत कराया गया। इस पर कंपनी के नियमों का हवाला देकर मैनेजर पैसा लौटाने से आनाकानी कर रहा था। जिस पर हजरतगंज सीओ अभय कुमार मिश्र ने फर्जीवाड़े के लिए जमकर लताड़ लगाई। तब आनन-फानन में महिला के खाते में रकम ट्रांसफर की गई। इस पर महिला ने खुशी जाहिर की है।

lucknow police praised by an african women

जानकारी के मुताबिक, अफ्रीका के कांगो रिपब्लिक प्रांन्त में रहने वाली एक महिला ने बीते दिनों लखनऊ की एक कंपनी से ऑनलाइन कपड़े बुक कराये। आरोप है इस कंपनी ने कपड़े की डिलवरी नहीं की और न ही रकम लौटाई। कंपनी के इस रवैये से महिला पूरी तरह हैरान थी और खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही थी। वहीं, विदेशी महिला को कोई समुचित उपाय भी नहीं सूझ रहा था। ऐसे में किसी ने उसे लखनऊ पुलिस से शिकायत करने का सुझाव दिया था।

ये भी पढ़ें- यूपी के इन दो शहरों में खुलेआम पी गई सबसे ज्यादा शराब, जारी हुए आंकड़े

इस पर महिला ने हजरतगंज सीओ अभय कुमार मिश्र से संपर्क साधा। उसने सीओ मिश्र को पूरे मामले की जानकारी दी। मामला संजीदा देखते हुए उन्होंने एसएसपी नैथानी को मामले से अवगत कराया। जिसपर एसएसपी ने नाराजगी जताते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे। पुलिस की सख्ती देख कंपनी ने महिला की रकम लौटाई। रकम मिलते ही महिला ने पुलिस को थेंकयू बोला। ऐसे में नवागत एसएसपी कलानिधि नैथानी और सीओ हजरतगंज अभय कुमार मिश्र की जमकर तारीफें हो रही हैं।

ये भी पढ़ें- लखनऊ से निकल रहे हों तो जाएं संभल, इतनी ट्रेनें चलेंगी लेट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+