यूपी के इन दो शहरों में खुलेआम पी गई सबसे ज्यादा शराब, जारी हुए आंकड़े
लखनऊ। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों में उत्तर प्रदेश का मेरठ जिला अव्वल नंबर पर है। वहीं, प्रदेश की राजधानी लखनऊ दूसरे नंबर पर है। यह खुलासा तब हुआ जब सूबे के पुलिस महकमे के मुखिया ओपी सिंह ने प्रदेश के सभी जिलों के कप्तानों को कार्रवाई का फरमान सुनाया। इसमें कहा गया है कि प्रदेश के सभी जिलों के कप्तान सार्वजनिक या खुले स्थानों पर शराब पीने वालों को सबक सिखाएं। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें। इस पर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में जून माह में की गई कार्रवाई का ब्यौरा तलब किया गया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश सिंह के निर्देश पर एक अभियान चलाया गया। जिसमें सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वालों में मेरठ पहले स्थान पर है, जबकि लखनऊ जोन दूसरे पायदान को छू रहा है। सार्वजनिक और खुले स्थानों के मद्देनजर प्रदेश भर में 25 हजार सात सौ 17 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जिसमें मेरठ जोन में सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वाले 13,452 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई हैं। इस दौरान पुलिस ने 50 हजार एक सौ 81 लीटर शराब भी बरामद की है।
ये भी पढ़ें- शराब पीकर रोज देता था गोली मारने की धमकी, फिर एक दिन मार ही दी गोली
डीजीपी ने दिया था निर्देश
डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने बाजार, विद्यालय, अस्पताल, प्रेक्षागृह, रेलवे स्टेशन, रेस्टोरेंट, सरकारी दफ्तरों और बस स्टेशनों के आसपास शराब पीने वालों खिलाफ अभियान चलाकर नकेल कसने का फरमान जिले के कप्तानों को सुनाया था। इसके अलावा उन्होंने शराब तस्करों के खिलाफ सख्ती बरतने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। वहीं, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी पैनी नजर रखने का निर्देश दिया था।
राजधानी दूसरे नंबर पर
इस पर जिलों की पुलिस टीम ने कार्रवाई की जिसमें गत जून माह में चलाए गए अभियान में खुलेआम शराब पीने वालों में मेरठ के बाद लखनऊ दूसरे स्थान पर है। यहां 3 हजार एक सौ 65 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसमें कानपुर जोन में 2 दो हजार आठ सौ 84, आगरा में 2 दो हजार छह सौ 46, गोरखपुर में 1हजार 6 सौ 39, वाराणसी जोन में 9 नौ 37, बरेली में 5 सौ 10 और इलाहाबाद में 4 सौ 84 लोगों के खिलाफ कार्रवाई शामिल है।
ये भी पढ़ें- आने वाले 2 सालों में नौकरियों के खूब मौके, जानिए कब-कब हैं परीक्षाएं
-
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके? -
Sikkim Landslide: सिक्किम में भूस्खलन से हाहाकार! लाचेन में 1600 टूरिस्ट फंसे, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Jaya Bachchan Birthday: जया भादुड़ी कैसे बनीं बच्चन? किस Caste से हैं अमिताभ बच्चन? Guddi से शुरू Love Story -
ललित मोदी के पास कहां से आ रहा पैसा? भारत से लंदन भागे हो गए 16 साल, चालाकी से हो रही कमाई -
'US Ceasefire चुने या इजरायल के जरिए युद्ध जारी रखे', ईरान ने Lebanon हमलों के बीच होर्मुज फिर बंद किया -
IPL के शोर के बीच पसरा मातम, नहीं रहा भारत का सबसे बुजुर्ग टेस्ट क्रिकेटर, चेन्नई में ली अंतिम सांस












Click it and Unblock the Notifications