लोकसभा चुनाव 2024: राहुल गांधी से हेमा मालिनी तक, फेज-2 की वोटिंग में इन 10 दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
Lok sabha election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दूसरे चरण का मतदान शुक्रवार 26 अप्रैल को होगा। इस चरण में 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) के 88 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा।
बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल की कुल 16 लोकसभा सीटों पर दूसरे चरण में मतदान होगा। जहां सभी सात चरणों में मतदान होना है।

आइए जानें दूसरे चरण के चुनाव में किन-किन 10 दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।
लोकसभा चुनाव 2024, फेज-2: इन 10 दिगग्जों नेता की किस्मत दांव पर
- 1. केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखरस, BJP: तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट
- 2. शशि थरूर, कांग्रेस, तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट
- 3. तेजस्वी सूर्या, बीजेपी बेंगलुरु दक्षिण लोकसभा सीट
- 4. हेमा मालिनी, बीजेपी, मथुरा लोकसभा सीट
- 5. अरुण गोविल, बीजेपी , मेरठ लोकसभा सीट
- 6. राहुल गांधी, कांग्रेस, वायनाड लोकसभा सीट
- 7. डी.के.शिवकुमार के भाई डी.के.सुरेश , बेंगलुरु ग्रामीण लोकसभा सीट
- 8. कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी, मांड्या लोकसभा सीट
- 9. पूर्व सांसद राजेश रंजन (पप्पू यादव), पूर्णिया लोकसभा सीट
- 10. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजनांदगांव लोकसभा सीट
लोकसभा चुनाव 2024, फेज-2: किस राज्य की कितनी सीटों पर वोटिंग
- केरल की सभी 20 लोकसभा सीटों पर वोटिंग
- कर्नाटक की 28 लोकसभा सीटों में से 14 सीटों पर वोटिंग
- राजस्थान की 13 लोकसभा सीटों पर वोटिंग
- महाराष्ट्र की 8 लोकसभा सीटों पर वोटिंग
- उत्तर प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों पर वोटिंग
- मध्य प्रदेश की 7 लोकसभा सीटों पर वोटिंग
- असम की 5 लोकसभा सीटों पर वोटिंग
- बिहार की 5 लोकसभा सीटों पर वोटिंग
- छत्तीसगढ़ की 3 लोकसभा सीटों पर वोटिंग
- पश्चिम बंगाल की 3 लोकसभा सीटों पर वोटिंग
- मणिपुर 1 लोकसभा सीट वोटिंग
- त्रिपुरा 1 लोकसभा सीट वोटिंग
- जम्मू-कश्मीर 1 लोकसभा सीट वोटिंग
Lok Sabha elections 2024 Phase 2 Key dates: लोकसभा चुनाव 2024 चरण 2 की प्रमुख तारीख
- अधिसूचना जारी होने की तारीख: 28 मार्च
- उम्मीदवारों के लिए नामांकन जमा करने की आखिरी तारीख: 28 मार्च (गुरुवार)
- उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख: 8 अप्रैल (सोमवार)
- मतदान की तारीख: 26 अप्रैल (शुक्रवार)
- वोटों की गिनती: 4 जून (मंगलवार)
लोकसभा चुनाव 2024 सात चरणों में कराए जा रहे हैं। पहला चरण 19 अप्रैल को खत्म हुआ है। दूसरा चरण 26 अप्रैल को शुरू होने वाला है, तीसरा चरण 7 मई, चौथा चरण 13 मई, पांचवा चरण 20 मई, छठा चरण 25 मई, सातंवा चरण 1 जून होने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications