नोटबंदी, किसान बिल, जीएसटी, कर्जा माफी सब केवल पीएम मोदी के करीबी लोगों के लिए… राहुल गांधी ने साधा निशाना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर संविधान और लोकतंत्र के मुद्दे पर बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा है। महाराष्ट्र के अमरावती में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि लोकसभा का ये चुनाव संविधान और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है।

राहुल गांधी ने कहा कि पहली बार किसी भी राजनीतिक पार्टी ने हिंदुस्तान के इतिहास में संविधान पर आक्रमण किया है और संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये संविधान इसलिए मिटाना चाहते हैं ताकि आपको अपनी शक्ति न पता चल जाए।

rahul-gandhi-public-meeting

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि ये संविधान एक किताब नहीं है...ये गरीबों का एक हथियार है। और इस हथियार को नरेंद्र मोदी अपने 22-25 लोगों के साथ मिलकर खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।

राहुल ने कहा कि संविधान हिन्दुस्तान की आवाज है, गरीबों की आवाजा है, पिछड़ों की दलितों की आवाजा है कोई भी शक्ति इसे खत्म नहीं कर सकती है। हम इसे खत्म होने नहीं देंगे।

राहुल ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र के मुद्दे पर आर-पार की लड़ाई चल रही है। एक तरफ इंडिया गठबंधन है जो संविधान और लोकतंत्र बचाने का अभियान चला रहा है जबकि दूसरी तरफ पीएम मोदी, बीजेपी और आरएसएस है जो संविधान को खत्म करने की साजिश रच रहे हैं।

राहुल ने कहा कि पिछले दस सालों के दौरान देश में कुल 22-25 लोगों को और अमीर बनाने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि आज देश में कुल 22 लोगों के पास उतना ही धन है जितना देश के 70 करोड़ लोगों के पास है। एक तरफ 22 लोग, दूसरी तरफ 70 करोड़। ये आज की सरकार की देन है।

राहुल गांधी ने कहा कि नोटबंदी हो या किसान बिल, जीएसटी या हो या कर्जा माफी- प्रधानमंत्री ने ये सारा कुछ केवल 22 लोगों के लिए किया है। इसी के साथ उन्होंने सवाल उठाया कि देश के आम किसान हो या स्टूडेंट, मोदी सरकार ने इनमें से कितने लोगों का कर्जा माफ किया।

राहुल गांधी ने कहा पीएमनरेंद्र मोदी ने किसानों का कर्ज 10 सालों में माफ नहीं किया हमारी सरकार आते ही उसे माफ कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा किकिसानों के लिए हम एक आयोग बनाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+