UP Exit Poll Results: पिछली बार यूपी में किसके एग्जिट पोल हुए थे सबसे सटीक साबित? देखिए पूरा डेटा
Uttar Pradesh Exit Poll Results: लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण का मतदान आज हो रहा है। शाम 6:30 बजे तक एग्जिट पोल के नतीजे सामने आने शुरू हो जाएंगे। मतदान खत्म होने के साथ ही सबकी निगाहें एग्जिट पोल पर टिकी होंगी। देश के सभी 543 सीटों पर जीत का पूर्वानुमान आज शाम वोटिंग खत्म होने के साथ आने लगेगा।
इसी के साथ यूपी की भी सभी 80 लोकसभा सीटों के भी एग्जिट पोल सामने आएंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कि पिछले लोकसभा चुनाव यानी 2019 में यूपी के एग्जिट पोल में सबसे सटीक भविष्यवाणी किस चैनल ने की थी। किसके एग्जिट पोल के आकड़े यूपी के नतीजों से सबसे ज्यादा मेल खा रहे थे?
यह भी देखें: Lok Sabha Chunav Exit Poll Result LIVE : अबकी बार किसकी सरकार? एग्जिट पोल के नतीजे थोड़ी देर में

2019 में किस एग्जिट पोल में किस पार्टी को मिली थी कितनी सीटें?
2019 के लोकसभा चुनाव में News18-IPSOS ने अपने एग्जिट पोल में यूपी के लिए एनडीए को सबसे अधिक सीटें मिलने की भविष्यवाणी की थी। आज तक ने भी एनडीए की जीत को लेकर भविष्यवाणी की थी। हालांकि, दोनों एग्जिट पोल की सीटों के नंबर में थोड़ा अंतर जरूर था, लेकिन चुनाव का परिणाम इन एग्जिट पोल से काफी करीब रहा था।
साल 2019 के लोकसभा चुनाव में जब एग्जिट पोल के नतीजे आए थे तब न्यूज18-IPSOS ने यूपी में एनडीए को 60 से 62 सीटें मिलती दिखाई थी। जब चुनावी परिणाम सामे आए तब एग्जिट पोल पर मुहर लगी। सीटों की संख्या को लेकर भविष्यवाणी सही साबित हुई थी।
आजतक-एक्सिस एग्जिट पोल ने एग्जिट पोल में भाजपा को 62-68, कांग्रेस को एक से दो और सपा-बसपा गठबंधन को 10-16 सीटें मिलने का अनुमान जताया था। जबकि, एबीपी-नील्सन एग्जिट पोल में सपा-बसपा गठबंधन को सबसे अधिक सीट मिलने का अनुमान जताया गया था।
एबीपी-नील्सन एग्जिट पोल ने यूपी में भाजपा को 22, कांग्रेस को 2, सपा-बसपा गठबंधन को 56 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था। जबकि टाइम्स नाऊ-वीएमआर एग्जिट पोल में भाजपा को 58 सीटें और सपा-बसपा को 20 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था। इंडिया टीवी-सीएनएक्स एग्जिट पोल में उत्तर प्रदेश में बीजेपी को 50 सीट, सपा-बसपा को 28 और कांग्रेस को 2 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था।
यूपी लोकसभा चुनाव 2019 में क्या थे नतीजे?
2019 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की कुल 80 सीटों में से बीजेपी ने 78 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इन 78 सीटों में से 62 सीटों पर भाजपा ने अपना वर्चस्व कामयाब किया था। जबकि 2019 में मायावती की बसपा को 10, अखिलेश की सपा को 5, अपना दल (सोनेलाल) को 2 और कांग्रेस को 1 सीट पर जीत मिली थी।
यह भी देखें: Exit poll result: एग्जिट पोल के नतीजे आए तो किसपर करें भरोसा? किस चुनावी सर्वे का सबसे बेहतर है स्ट्राइक रेट?












Click it and Unblock the Notifications