Exit poll result: एग्जिट पोल के नतीजे आए तो किसपर करें भरोसा? किस चुनावी सर्वे का सबसे बेहतर है स्ट्राइक रेट?

Lok Sabha Exit Poll Results 2024: लोकसभा चुनाव का 7वां और अंतिम चरण आज यानी 1 जून को थोड़े देर में खत्म हो जाएगा, इसके साथ ही दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में महीनों से चल रहा चुनावी मौसम भी अपने समापन पर आ जाएगा। अंतिम चरण में मतदान खत्म होने के तुरंत बाद, कई राजनीतिक एजेंसियां एग्जिट पोल जारी करेगी।

एग्जिट पोल, चुनाव के बाद का सर्वेक्षण होता है, जिसके बाद आपको 4 जून के नतीजों का पूर्वानुमान मिल जाएगा। एग्जिट पोल के पीछे का विचार वास्तविक परिणामों की घोषणा से पहले जनता की भावना और चुनावी रुझानों को दर्शाना है। चुनाव परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

Lok Sabha Elections 2024 Exit Polls

अब यहां सवाल ये उठता है कि अलग-अलग एजेसियों द्वारा जब एग्जिट पोल आए तो किन आंकड़ों पर भरोसा किया जा और किन आंकड़ों पर नहीं...क्योंकि अलग-अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल में कई बार काफी अंतर होता है। यूं तो एग्जिट पोल के अनुमान हमेशा सटीक हो ये कोई जरूरी नहीं है। कई बार एग्जिट पोल के अनुमान औंधे मुंह गिरे हैं।

इन सूरतों में आप, पिछले चार लोकसभा चुनावों के एग्जिट पोल के नतीजे और चुनावी नतीजे देख सकते हैं, जिसके आधार पर ये मूल्याकंन किया जा सकता है कि, अब तक किस एग्जिट पोल का स्ट्राइक रेट सबसे बेहतर रहा है।

लोकसभा चुनाव 2019: किस एजेंसी का एग्जिट पोल था सबसे सटीक?

  • इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया : NDA 352, UPA 93, अन्य 82
  • न्यूज24-टुडेज चाणक्य : NDA 350, UPA 95, अन्य 97
  • न्यूज18-आईपीएसओएस सीएनएन-आईबीएन आईपीएसओएस : NDA 336, UPA 82, अन्य 124
  • टाइम्स नाउ-वीएमआर: NDA 306, UPA 132, अन्य 104
  • इंडिया टीवी-सीएनएक्स : NDA 300, UPA 120, अन्य 122
  • सीवोटर: NDA 287, UPA 128, अन्य 127
  • एबीपी-सीएसडीसी : NDA 277, UPA 130, अन्य 135
  • इंडिया न्यूज पोलस्ट्रैट: NDA 287, UPA 128, अन्य 127
Exit polls results 2024

वहीं चुनावी नतीजों में भाजपा 303 और एनडीए 353, कांग्रेस 52 और यूपीए 93 और अन्य को 97 मिले थे। इस हिसाब से देखा जाए तो एग्जिट पोल इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया और न्यूज24-टुडेज चाणक्य का अनुमान सबसे सटीक था।

लोकसभा चुनाव 2014: किस एजेंसी का एग्जिट पोल था सबसे सटीक?

  • सीएनएन-आईबीएन -सीएसडीएस-लोकनीति: NDA-276, UPA-97, अन्य-148
  • इंडिया टुडे-सिसेरो : NDA-272, UPA-115, अन्य 156
  • न्यूज 24-चाणक्य: NDA-340, UPA-70, अन्य 133
  • टाइम्स नाउ-ओआरजी: NDA-249, UPA-148, अन्य 146
  • एबीपी न्यूज-नीलसन : NDA-274, UPA-97, अन्य-165
  • एनडीटीवी-हंसा रिसर्च : NDA-279, UPA-103, अन्य 161
Lok Sabha Elections 2024 Exit Polls

अगर 2014 के चुनावी नतीजों की बात करें तो भाजपा को 282, एनडीए को 336, कांग्रेस 44 और यूपीए 66 और अन्य 147 सीटों पर जीत दर्ज की थी। अगर एग्जिट पोल की बात की जाए तो, सीएनएन-आईबीएन -सीएसडीएस-लोकनीति, इंडिया टुडे-सिसेरो, एबीपी न्यूज-नीलसन आंकड़े सबसे सटीक थे।

लोकसभा चुनाव 2009: किस एजेंसी का एग्जिट पोल था सबसे सटीक?

  • सीएनएन-आईबीएन -दैनिक भास्कर: UPA 185-205, NDA 165-185, थर्ड फ्रंट 110-130, फोर्थ फ्रंट 25-35
  • स्टार-नीलसन : UPA 199, NDA 196, थर्ड फ्रंट 100, फोर्थ फ्रंट 36
  • इंडिया टीवी-सीवोटर : UPA 189-201, NDA 183-195, थर्ड फ्रंट 105-121
Lok Sabha Elections 2024 Exit Polls

अगर 2009 के चुनावी नतीजों की बात करें तो कांग्रेस 206 और यूपीए 262 सीटे मिली थी। भाजपा को 116 और एनडीए को 159 सीटें मिली थी। इस लिहाज से देखें तो 2009 के किसी भी एग्जिट पोल का डेटा सटीक नहीं था।

लोकसभा चुनाव 2004: किस एजेंसी का एग्जिट पोल था सबसे सटीक?

  • एनडीटीवी-एसी नीलसन: NDA 230-250, कांग्रेस 190-205, अन्य 100-120
  • आजतक ओआरजी-मार्ग: NDA 248, कांग्रेस 190, अन्य 105
  • स्टारन्यूज सी-वोटर : NDA 263-275, कांग्रेस 174-186, अन्य 86-98

अगर 2004 के चुनावी नतीजों की बात करें तो कांग्रेस 145 और यूपीए को 208 सीटे मिली थी। भाजपा को 138 और एनडीए को 181 सीटें मिली थी। इस लिहाज से देखें तो 2004 के किसी भी एग्जिट पोल का डेटा सटीक नहीं था...क्योंकि एग्जिट पोल में एनडीए को जीतता हुआ दिखाया गया था। लेकिन नतीजें इसके विपरीत थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+