यूपी पुलिस में इन पदों पर निकली है बंपर भर्तियां, ऐसे करें अप्लाई
लखनऊ। इस बार यूपी पुलिस ने जेल वार्डर (prison warden), आरक्षी घुड़सवार और फायरमैन के पद पर बंपर वैकेंसी निकाली है। इन पदों के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। पूरी जानकारी आप उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट http://uppbpb.gov.in/ पर देख सकते हैं। फायरमैन पदों के लिए भी नोटिफिकेशन जारी की गई है। अगर आप भी फायरमैन के पद पर भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो इस खबर को पूरा अवश्य पढ़ें।

यहां करें क्लिक
इस मामले में पूरी जानकारी के लिए सबसे पहले आप उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट http://uppbpb.gov.in/ पर जाकर देख सकते हैं। जेल वार्डर और आरक्षी घुड़सवार पदों के लिए http://uppbpb.gov.in/notice/vig4_2911182330.pdf इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं। फायरमैन पदों के लिए http://uppbpb.gov.in/notice/vig3_2911182245.pdf इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं।
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 8 दिसंबर 2018 से शुरू होंगे और 28 दिसंबर 2018 तक चलेंगे। इसके अलावा आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2018 है। इसमें आवेदन शुल्क सभी वर्गों के लिए 400 रुपए है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन भी किया जा सकता है।
आवेदन शुल्क में छूट केवल उन्ही आवेदकों को मिलेगी जिन्होंने पूर्व में बोर्ड द्वारा जारी इन्ही पदों के लिए नोटिफिकेशन में आवेदन किया था और 200 रुपए फीस का भुगतान किया था उन्हे इस बार केवल 200 रुपए भुगतान करने होंगे।
फायरमैन के लिए निकली बंपर भर्तियां
यूपी पुलिस में फायरमैन पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी की गई है। अगर आप भी फायरमैन के पद पर भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो इस खबर को पूरा अवश्य पढ़ें।
इस मामले में पूरी जानकारी के लिए सबसे पहले आप उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट http://uppbpb.gov.in/ पर जाकर देख सकते हैं. फायरमैन पदों के लिए http://uppbpb.gov.in/notice/vig3_2911182245.pdf इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं।
आपको बता दें कि इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 8 दिसंबर 2018 से शुरू होंगे और 28 दिसंबर 2018 तक चलेंगे। इसके अलावा आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2018 है। इसमें आवेदन शुल्क सभी वर्गों के लिए 400 रुपए है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन भी किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री के पकौड़ा प्लान से बदल गई इस युवा की जिंदगी, लोगों को फायदेमंद चीज बेचकर कमाते हैं हजारों रुपए












Click it and Unblock the Notifications