Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UP Result 2024: सपा की 2 मजबूत सीटों पर हो गया खेला! BJP ने चला ऐसा दांव, कटेहरी-कुंदरकी में लुट गई 'बेला'

Katehari Kundarki Results 2024: उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं, समाजवादी पार्टी (सपा) केवल सीसामऊ और करहल सीटों पर अपना खाता खोल पाई। खासतौर पर, सपा के लिए मुरादाबाद की कुंदरकी (Kundarki) और अंबेडकर नगर की कटेहरी (Katehri) सीटें गढ़ मानी जा रही थीं, लेकिन भाजपा ने चुनावी शतरंज पर ऐसा दांव चला कि दोनों सीटें सपा के हाथ से रेत की तरह फिसल गई।

मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा सीट, जो मुस्लिम बहुल क्षेत्र मानी जाती है, पर भाजपा ने 31 साल बाद एकतरफा जीत दर्ज की। भाजपा उम्मीदवार रामवीर सिंह ने सपा के हाजी रिजवान को 1,40,230 वोटों के भारी अंतर से हराया।

Katehari Kundarki Chunav Result 2024

कुंदरकी

  • रामवीर सिंह (भाजपा) - 170371 वोट मिले
  • हाजी रिजवान (सपा)- 25580 वोट मिले
  • भाजपा की जीत का अंतर- 1,40,230

रामवीर सिंह का प्रोफाइल

  • आयु: 52 वर्ष
  • शिक्षा: पोस्ट ग्रेजुएट
  • नेटवर्थ: ₹7 करोड़
  • क्रिमिनल केस: 6

कैसा रहा रामवीर सिंह का सियासी सफर

  • 30 साल से भाजपा में सक्रिय रामवीर सिंह ने 2007 में मुरादाबाद पश्चिम से चुनाव लड़ा था।
  • परिसीमन के बाद उन्होंने 2012 और 2017 में कुंदरकी से चुनाव लड़ा लेकिन हार गए।
  • इस बार उन्होंने मुस्लिम बहुल सीट पर लोगों से जुड़ने के लिए जमीनी स्तर पर काम किया और मुस्लिम समुदाय के बीच अपनी छवि को बदला।

कुंदरकी सीट का इतिहास

  • यह सीट सपा के वरिष्ठ नेता शफीकुर्रहमान बर्क की कर्मभूमि रही है।
  • 1993 के बाद भाजपा यहां जीत हासिल नहीं कर पाई थी।
  • 2022 में सपा के जियाउर रहमान बर्क ने 1.25 लाख वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी।
  • इस बार भाजपा ने रामवीर पर भरोसा जताया और उन्होंने लगातार मेहनत से इस ऐतिहासिक जीत को संभव बनाया।

ये भी पढ़ें- Uttar Pradesh by Election Results 2024: UP में भगवा आंधी से साइकिल हुई धीमी, 7 पर BJP तो 2 पर सपा की जीत

कटेहरी: सपा के गढ़ में भाजपा की सेंध

  • अंबेडकर नगर की कटेहरी सीट पर भाजपा के धर्मराज निषाद ने सपा की शोभावती वर्मा को 34,514 वोटों के अंतर से हराया।
  • धर्मराज निषाद (भाजपा)- 104091 वोट मिले
  • शोभावती वर्मा (सपा)- 69577 वोट मिले
  • भाजपा की जीत का अंतर- 34514

धर्मराज निषाद की प्रोफाइल

  • आयु: 62 वर्ष
  • शिक्षा: पोस्ट ग्रेजुएट
  • नेटवर्थ: ₹1 करोड़
  • क्रिमिनल केस: 3

कैसा है धर्मराज निषाद का सियासी सफर ?

  • 1996 में बसपा के टिकट पर कटेहरी से पहली बार विधायक बने।
  • 2002 और 2007 में भी इस सीट पर जीत दर्ज की।
  • 2012 में शाहगंज सीट से लड़े लेकिन हार गए।
  • 2022 में भाजपा में शामिल हुए और अब पहली बार भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज की।

कटेहरी सीट का इतिहास

  • भाजपा ने 1991 में पहली बार इस सीट पर जीत हासिल की थी।
  • 1996 से 2007 तक धर्मराज निषाद ने बसपा के टिकट पर यहां कब्जा किया।
  • 2012 और 2017 में सपा ने इस सीट पर जीत दर्ज की।
  • 2022 में सपा के लालजी वर्मा के सांसद बनने के बाद यह सीट खाली हुई थी।

ये भी पढ़ें- UP की मुस्लिम बाहुल्य सीट कुंदरकी पर 1.38 लाख वोट से लहराया भगवा, मोहम्मद रिजवान को ये हार जिंदगी भर रहेगी याद

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+